Explore

Search

Friday, May 1, 2026, 11:09 am

Friday, May 1, 2026, 11:09 am

LATEST NEWS
Lifestyle

पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने मारवाड़ प्रेस क्लब की कार्यकारिणी और कमेटियों के सदस्यों को सत्य-निष्ठा और बेबाक पत्रकारिता की शपथ दिलाई

पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने मारवाड़ प्रेस क्लब के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। इसकी सुरक्षा और इसके सम्मान का दायित्व आप पत्रकारों का है। आपकी लेखनी राष्ट्र और समाज को दिशा देने वाली होनी चाहिए।

दिलीप कुमार पुरोहित. शिव वर्मा. जोधपुर 

पश्चिमी राजस्थान के प्रमुख पत्रकार संगठन मारवाड़ प्रेस क्लब की कार्यकारिणी और कमेटियों के चीफ व सदस्यों को पंजाब के राज्यपाल गुलाचंद कटारिया ने शुक्रवार को सुबह सर्किट हाउस में सत्य, निष्ठा और बेबाक पत्रकारिता की शपथ दिलाई। साथ ही पदाधिकारियों ने मारवाड़ प्रेस क्लब के संविधान की पालना का संकल्प लिया।

पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने मारवाड़ प्रेस क्लब के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। इसकी सुरक्षा और इसके सम्मान का दायित्व आप पत्रकारों का है। आपकी लेखनी राष्ट्र और समाज को दिशा देने वाली होनी चाहिए। कटारिया ने कहा कि आपको बगैर किसी प्रलोभन के राष्ट की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखने के लिए प्रयासरत रहना चाहिए। कटारिया ने कहा कि पत्रकार वह स्तंभ है जिन्होंने आजादी के दौरान और आजादी के बाद भी अपनी लेखनी से राष्ट्र काे दिशा देने और जागरण का कार्य किया है। चाहे महाराणा प्रताप के शौर्य को जगाने का कार्य करना हो तो भी लेखनी की भूमिका रही है।

अपने बच्चों को अच्छी एजुकेशन दें, इसके लिए प्रयास करें : कटारिया

पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि शिक्षा के दम पर ही हम समाज को नई दिशा दे सकते हैं और राष्ट्र की उन्नति में योगदान दे सकते हैं। इसलिए अपने बच्चों को अच्छी एजुकेशन दें। इसके लिए प्लान बनाएं। हमारी ओर से जो प्रयास किए जाने चाहिए हम करेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा आज की महत्ती जरूरत है। जब आपके बच्चे पढ़ेंगे और आगे बढ़ेंगे तो अच्छे नागरिक बनेंगे और देश की सेवा करेंगे।

मारवाड़ प्रेस क्लब के निष्पक्ष चुनाव के लिए पत्रकारों को बधाई दी 

राज्यपाल कटारिया ने कहा कि आमतौर पर पत्रकारों के चुनाव हो और उसमें हंगामा ना हो यह हो नहीं सकता। मगर हस्तीमल सारस्वत की अगुवाई में मारवाड़ प्रेस क्लब के चुनाव निष्पक्ष और सर्वसम्मति से हुए इसके लिए मैं संगठन को और पत्रकारों को बधाई देता हूं। नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजीव गौड़ बधाई के पात्र हैं। उनकी जिम्मेदारी है कि वे सबको साथ लेकर चलें और सबके अध्यक्ष के भाव देखें। उन्होंने राजीव गौड़ के नेतृत्व में मारवाड़ प्रेस क्लब के उत्तरोत्तर विकास की शुभकामनाएं दीं।

लोकतंत्र की मर्यादा और अखंडता के लिए हम पत्रकार संकल्पबद्ध हैं : राजीव गौड़ 

मारवाड़ प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजीव गौड़ ने आरंभ में राज्यपाल कटारिया का परिचय दिया और उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मारवाड़ के लिए गौरव की बात है कि कटारिया साहब पंजाब के राज्यपाल की भूमिका निभा रहे हैं। साथ ही राजस्थान के गृह मंत्री रहते उनकी उपलब्धियों का बखान किया। राजीव गौड़ ने कहा कि पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने उनका आग्रह माना और मारवाड़ प्रेस क्लब के पदाधिकारियों और कमेटियों के सदस्यों को शपथ दिलाई इसके लिए हम आभारी हैं। राजीव गोड़ ने राज्यपाल कटारिया को भरोसा दिलाया कि हम पत्रकारिता के सिद्धांतों पर खरा उतरेंगे और देश की एकता-अखंडता और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की मर्यादा को बनाए रखेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी अनुशासन समिति पत्रकारों के लिए भी अनुशासन के मापदंड तय करेंगी।

पत्रकारों ने चुनाव में अनुशासन दिखाया, बधाई : हस्तीमल सारस्वत

वरिष्ठ अधिवक्ता हस्तीमल सारस्वत ने कहा कि जब उन्हें मारवाड़ प्रेस क्लब के चुनाव करवाने का दायित्व दिया गया तो उनके मन में शंका थी। मगर पत्रकारों ने अनुशासन दिखाया और सब कार्य आसानी से हो सकता। मारवाड़ प्रेस क्लब के सदस्य और पदाधिकारी अनुशासित हैं। यही उनकी विशेषता है। इसी अनुशासन की वजह से चुनाव निर्विवाद और निष्पक्ष हो पाए। सारस्वत ने कहा कि राजीव गौड़ अध्यक्ष का दायित्व किसी और को देना चाहते थे, मगर सभी पत्रकारों ने एकमत से राजीव गौड़ में आस्था और विश्वास जताया, यह चुनाव निष्पक्ष करवाने में महत्वपूर्ण कड़ी साबित हुआ।

कटारिया साहब ने आग्रह माना, इसके लिए आभारी हूं : प्रसन्नचंद मेहता

भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रसन्नचंद मेहता ने कहा कि पंजाब के राज्यपाल गुलाचंद जी कटारिया हमारे मार्गदृष्टा रहे हैं। उन्होंने मेरा संक्षिप्त में आग्रह माना और मारवाड़ प्रेस क्लब के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई, इसके लिए मैं आभारी हूं। भाई राजीव ऊर्जावान और नेतृत्वान व्यक्तितव के धनी है। उनके नेतृत्व में क्लब आगे बढ़ेगा और ऊंचाइयां छुएगा, ऐसी मेरी शुभकामना है।

इस तरह बनाई गई कमेटियां, शपथ समारोह में अधिकतर सदस्य मौजूद थे :   

मारवाड़ प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजीव गौड़ की अध्यक्षता में कार्यकारिणी की बैठक आयोजित कर सर्व समिति से लिए गए निर्णय के अनुसार एक एडवाइजरी बोर्ड और 7 अलग-अलग कमेटियों का गठन किया गया था। मारवाड़ प्रेस क्लब के सचिव चंद्रशेखर व्यास ने बताया कि मारवाड़ प्रेस क्लब द्वारा पत्रकार हितों को सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए एडवाइजरी बोर्ड का गठन किया था। साथ ही संगठन की कार्यकारिणी बैठक में 7 अलग-अलग कमेटियों का भी गठन कर वरिष्ठ एवं योग्य पत्रकारों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए थे। जब समितियों का गठन किया गया तो अध्यक्ष राजीव गौड़ की अध्यक्षता में आयोजित कार्यकारिणी की बैठक में उपाध्यक्ष इम्तियाज अहमद, कोषाध्यक्ष मनोज गिरी, संगठन सचिव विक्रम दत्त, संयुक्त सचिव ललितसिंह बडगूजर, मनीष दाधीच कार्यकारिणी सदस्य ललित परिहार, गिरीश शर्मा, सुनील दत्त जितेंद्र दवे और माधव सिंह मेहरू मौजूद थे। बैठक में पश्चिमी राजस्थान के सभी जिलों में निवासरत पत्रकारों के अधिकारों, सुरक्षा और कल्याण के लिए मारवाड़ प्रेस क्लब निरंतर सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया था। संगठन का उद्देश्य अनुभवी पत्रकारों की सेवाओं और अनुभव का लाभ लेते हुए पत्रकारों से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी ढंग से कार्य करना है, ताकि पत्रकार हितों को मजबूत आधार मिल सके। 11 फरवरी को राजस्थान सरकार के पेश किए जाने वाले बजट में भी विभिन मांगे रखने का निर्णय लिया गया था। मारवाड़ प्रेस क्लब के सचिव चंद्रशेखर व्यास ने बताया कि, मारवाड़ प्रेस क्लब द्वारा संगठनात्मक कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने के उद्देश्य से विभिन्न समितियों का गठन किया गया। शपथ लेने वालों में  एडवाइजरी बोर्ड में वरिष्ठ पत्रकार ललित परिहार, सुनील दत्त, शिव वर्मा, डॉ. एम. इकबाल, नंदकिशोर शाह, राजेश शर्मा, प्रदीप जोशी, दिलीप कुमार पुरोहित एवं प्रहलाद बजाज प्रमुख थे। अधिस्वीकरण समिति के अध्यक्ष पत्रकार मनोज शर्मा, सदस्य के रूप में महेश शर्मा, राजकुमार शर्मा, पारस शर्मा एवं सत्येंद्र सिंह राजपुरोहित शामिल थे। अनुशासन समिति की जिम्मेदारी वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट आर.एस. थापा को अध्यक्ष के रूप में सौंपी गई थी, जिनके साथ हरिकिशन शर्मा, कमल पुरोहित, जितेंद्र दवे एवं आशुतोष दाधीच ने सदस्य के रूप में शामिल किए गए। इवेंट समिति के अध्यक्ष मोहित हेड़ा तथा ईश्वर सिंह उदावत, सुमेर सिंह चूंडावत, मोहम्मद साजिद एवं धर्मेंद्र सिंह सोलंकी को शामिल किया गया था। चुनाव समिति के अध्यक्ष गिरीश शर्मा नियुक्त किए गए थे। लक्षित दवे, हर्षित जोशी, निश्चल सोलंकी एवं कृष्णा गौड़ सदस्य बनाए गए। आई-कार्ड समिति की कमान माधो सिंह मेहरू को अध्यक्ष के रूप में दी गई, जिनके साथ बसंती परमार, निखिल परमार, गुलाम मोहम्मद एवं जितेंद्र परिहार सदस्य बनाए गए। पत्रकार समस्या समाधान समिति के अध्यक्ष सुरेश खटनवालिया को बनाया गया और सदस्य के रूप में रंजन दहिया, बहादुर सिंह, दीपक सिंह निर्वाण एवं कैलाश चौहान को शामिल किया गया। सोशल मीडिया समिति के अध्यक्ष अफरोज़ पठान बनाए गए, दीक्षित परिहार, नवनीत सांखी, नावेद खान एवं महेंद्र सिंह सदस्य बनाए गए। जबकि लीगल एडवाइजर के रूप में योगेंद्र शर्मा को नियुक्त किया गया।

राज्यपाल कटारिया का गर्मजोशी से स्वागत किया, सभी सदस्यों ने किया स्वागत :

आरंभ में मातृशक्ति ने राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया का गर्मजोशी से  स्वागत किया। जब राज्यपाल सभागार में पहुंचे तो पत्रकारों ने खड़े होकर करतल ध्वनि से अभिवादन किया। कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष इम्तियाज अहमद ने किया। इस मौके पर कई अधिवक्ता भी मौजूद थे। जब मारवाड़ प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजीव गौड़ ने कहा कि कटारिया साहब ने अपने कीमती समय में से कुछ समय निकाला तो राज्यपाल तुरंत बोले- आप चिंता मत करो, मैं आपके साथ हूं। इस तरह गरिमा मय माहौल में समारोह संपन्न हुआ। गुलाबचंद कटारिया के साथ मारवाड़ प्रेस क्लब की टीम ने सर्किट हाउस के उद्यान में ग्रुप फोटो भी खिंचवाया। मारवाड़ प्रेस क्लब के सचिव चंद्रशेखर व्यास ने आभार जताया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor