Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 6:14 am

Thursday, July 9, 2026, 6:14 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

स्वावलंबन की दिशा में कदम: जोधपुर में संभागीय अमृता हाट

कला, कारीगरी और संस्कृति का संगम: अमृता हाट

अमृता हाट में वर्क फ्रॉम होम योजना को मिलेगा बढ़ावा

स्वतंत्र पत्रकार. जोधपुर 

प्रदेश के दूर-दराज क्षेत्रों में कार्यरत महिला स्वयं सहायता समूहों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने तथा उनके उत्पादों की बिक्री एवं विपणन को विभागीय स्तर पर समुचित सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से संभाग स्तर पर दशम अमृता हाट का आयोजन 01 फरवरी से 07 फरवरी 2026 तक अरबन हाट परिसर, पाली रोड, जोधपुर में किया जा रहा है।

उपनिदेशक महिला अधिकारिता श्री फरसाराम विश्नोई ने बताया कि मेले के पांचवें दिन 5 लाख 85 हजार रुपये के उत्पादों की बिक्री दर्ज की गई।

शुक्रवार को पुलिस उपायुक्त, जोधपुर पश्चिम के पुलिस लाइन, पुलिस प्रशिक्षण केंद्र एवं अन्य कार्मिकों द्वारा अमृता हाट का भ्रमण किया जाएगा।

श्री फरसाराम विश्नोई ने बताया की मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम जॉब-वर्क योजना के अंतर्गत अधिकाधिक संख्या में जॉब प्रदाताओं एवं महिलाओं को वर्क फ्रॉम होम के लिए प्रोत्साहित करने तथा योजना का प्रचार-प्रसार कर आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से संभाग स्तरीय कार्यशाला शुक्रवार को दोपहर 12.00 बजे अरबन हाट, पाली रोड, जोधपुर में आयोजित की जाएगी, जिसमें संभावित भावी नियोक्ताओं एवं उद्यमियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

अमृता हाट में स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पाद गुणवत्तायुक्त एवं किफायती दरों पर उपलब्ध हैं। इन उत्पादों की खरीद कर महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित किया जाना आवश्यक है। उल्लेखनीय है कि जोधपुरवासी अमृता हाट के प्रति विशेष रुचि रखते हैं तथा वर्षभर इसके आयोजन की प्रतीक्षा करते है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor