Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 6:14 am

Thursday, July 9, 2026, 6:14 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

राजस्थान फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ एकीकृत के प्रदेश अध्यक्ष तिलकचंद शर्मा के जोधपुर आगमन पर किया स्वागत

शिव वर्मा. जोधपुर 

आज राजस्थान फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ एकीकृत के प्रदेश अध्यक्ष तिलकचंद शर्मा का निजी कार्य से जयपुर से जोधपुर आगमन हुआ। उनके आगमन पर राजस्थान फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ एकीकृत जिला शाखा जोधपुर एवं फलोदी की ओर से नरेंद्र पाल सिंह शेखावत, लक्ष्मण सिंह एवं सहीराम विश्नोई के नेतृत्व में समस्त फार्मासिस्टों की ओर से उनका भव्य स्वागत, अभिनंदन तथा उनके प्रभावी और सतत प्रयासों के लिए धन्यवाद एवं अभिवादन किया गया। हाल ही में उनके सशक्त प्रयासों से राजस्थान सरकार द्वारा
फार्मासिस्टों के जॉब चार्ट एवं रिस्पॉन्सिबिलिटी जारी करवाई गई। 553 DDC हेल्पर पदों की स्वीकृति प्रदान करवाई गई। साथ ही फार्मासिस्टों के हित में वर्तमान में संचालित अन्य सभी फाइलों एवं मांगों को भी शीघ्र आगे बढ़ाकर पूर्ण करवाने हेतु उनके निरंतर प्रयासों के लिए भी उपस्थित समस्त फार्मासिस्टों द्वारा आभार व्यक्त किया गया। प्रदेश अध्यक्ष का नेतृत्व, समर्पण एवं संघर्षशील भूमिका संगठन को निरंतर मजबूती प्रदान कर रही है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor