Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 6:32 am

Thursday, July 9, 2026, 6:32 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

प्रथम पूज्य को दिया प्रथम निमंत्रण… शिव बारात महोत्सव का हुआ आगाज

जूनी बागर चौक से 12वी विशाल शिव बारात निकाली जाएगी

केडी इसरानी. स्वतंत्र पत्रकार. जोधपुर

श्री शिव बारात महोत्सव समिति के अध्यक्ष राहुल कासोटिया ने बताया कि महाशिवरात्रि पर जूनी बागर चौक से अचलनाथ महादेव मंदिर होते हुए शिव छतरी मेहरा चौक तक महाशिवरात्रि कि संध्या 12वी विशाल शिव बारात निकाली जाएगी। समिति के दिव्यांशु प्रजापत ने बताया कि प्रथम पूज्य को प्रथम निमंत्रण दिया गया। साथ ही विभिन्न स्थानों पर निमंत्रण देकर शहर के गणमान्य नागरिकों को शिव बारात का न्योता दिया गया एंव संयोजक हिमांशु कच्छवाहा एवं अजय मेघवाल द्वारा ने बताया कि महाशिवरात्रि कि संध्या निकलने वाली शिव बारात में विभिन्न देवी देवताओं कि सजीव झांकियो सहित भूत प्रेत के स्वरूप लिए अनेकों दृश्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। बुधवार को रातानाडा गजानन को प्रथम निमंत्रण दिया, जिसमें समिति के संरक्षक प्रदीप सांखला व उपाध्यक्ष यशपाल सिंह कच्छवाहा, संजय परिहार दिव्यांग खीची, मनन गहलोत विनोद सांखला, प्रभात मेहरा , गौरांग सोनी शुभम मेहरा, पंकज खीची रितेश, भानू, भव्य दीप, रूद्राक्ष राहुल पुरोहित सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor