राखी पुरोहित. जोधपुर
गायत्री देवी ट्रस्ट जोधपुर के संस्थापक चंद्रशेखर अरोड़ा ने बताया की सेवा परमो धर्म की कड़ी में गायत्री देवी ट्रस्ट लगातार लोगों को देहदान के लिए प्रेरित कर रहा हैं। इसी कड़ी में जानी-मानी न्यूमरोलॉजिस्ट वनिता काशीवा ने आज अपने जन्मदिन पर देहदान का संकल्प लिया। उनका फॉर्म भरा गया।
वनिता काशीवा ने बताया कि काफी समय से मैं यह संकल्प लेने का सोच रही थी और लगातार गायत्री देवी ट्रस्ट से जुड़ी हुई थी। तभी मेडिकल कैंप में एक देहदान का फॉर्म का कार्यक्रम भी रखा गया था पर मैं उसे समय हिम्मत नहीं जुटा सकी थी। पर अब मैं भी यह तय कर लिया है कि मैं अपनी देह समाज को समर्पित करूंगी और लोगों को भी प्रेरित करुंगी कि वह भी देहदान करें।
साथ ही वनिता जी ने बताया कि वह लगातार अपनी तरफ से सेवा कार्य करती है और आगे भी लगातार समाज सेवा में अपना सक्रिय योगदान देती रहूंगी। कार्यक्रम में गायत्री देवी ट्रस्ट की तरफ से राजेश सोनी, राकेश भाटी, उषा सोनी, ललित वर्मा, उपस्थित थे।







