Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 6:41 am

Thursday, July 9, 2026, 6:41 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

पटवार सीधी भर्ती परीक्षा–2025 के चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति आदेश जारी

96 अभ्यर्थी 26 फरवरी को प्रशिक्षण के लिए अनिवार्य रूप से उपस्थित होंगे

केडी इसरानी. स्वतंत्र पत्रकार. जोधपुर

राजस्व मण्डल राजस्थान, अजमेर के निर्देशानुसार पटवार सीधी भर्ती परीक्षा में अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों में से जिला जोधपुर आवंटित रोल नम्बर धारकों को पटवारी पद पर दो वर्ष की प्रोबेशन अवधि के लिए प्रोबेशनर प्रशिक्षणार्थी के रूप में नियुक्ति आदेश जारी किए गए हैं।

जिला कलेक्टर (भू.अ.) गौरव अग्रवाल ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों के नियुक्ति आदेश उनके निवास स्थान के पते पर प्रेषित किए जा रहे हैं। साथ ही अभ्यर्थी जिला कलेक्टर कार्यालय, जोधपुर की भू-अभिलेख शाखा में उपस्थित होकर भी अपने नियुक्ति आदेश प्राप्त कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि सभी चयनित अभ्यर्थियों को अपने मूल दस्तावेज, चिकित्सक द्वारा जारी स्वास्थ्य प्रमाण पत्र तथा पुलिस विभाग द्वारा जारी चरित्र सत्यापन प्रमाण पत्र सहित कार्यालय जिला कलेक्टर (भू.अ.) जोधपुर में दस्तावेजों का परीक्षण/सत्यापन करवाना अनिवार्य होगा। इसके उपरांत उन्हें 26 फरवरी, 2026 को प्रातः 10.00 बजे पटवार प्रशिक्षण शाला कालीबेरी में प्रशिक्षण के लिए मूल दस्तावेजों सहित उपस्थित होकर कार्यग्रहण करना होगा।

जिला जोधपुर के लिए निम्नांकित 96 रोल नम्बर धारक अभ्यर्थियों को नियुक्ति आदेश जारी किए गए हैं—

109931, 132374, 170292, 171853, 194765, 208933, 239188, 261876, 280036, 291888, 308701, 309915, 317616, 317785, 318973, 319265, 319675, 320029, 321410, 321586, 322055, 322914, 323214, 324608, 325084, 325127, 326478, 326585, 328329, 328502, 328933, 329130, 332283, 333031, 333915, 334756, 337775, 338094, 338532, 338726, 341257, 341552, 342326, 342351, 342569, 343295, 344107, 344131, 358670, 361672, 381342, 386753, 425043, 441011, 447217, 447461, 469847, 470379, 500849, 505876, 506143, 574794, 585388, 611709, 657142, 659174, 660949, 661118, 661553, 662203, 662806, 662948, 663674, 663749, 664116, 664804, 665516, 668620, 668974, 669865, 670136, 670752, 672294, 672540, 674841, 676306, 678769, 679020, 679145, 679714, 680658, 681087, 683342, 687764, 689344, 774801।

जिला प्रशासन ने सभी चयनित अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्रक्रिया में सम्मिलित होने का आग्रह किया है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor