Explore

Search

Friday, July 10, 2026, 6:01 am

Friday, July 10, 2026, 6:01 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

श्री मेढ़क्षत्रिय स्वर्णकार समाज : फाग महोत्सव में झलका उल्लास

शिव वर्मा. जोधपुर 

जोधपुर में श्री मेढ़क्षत्रिय स्वर्णकार समाज की श्रेष्ठा संपूर्ण भारतीय महिला संगठन द्वारा तीन दिवसीय भव्य फाग महोत्सव का शुभारंभ हुआ।

रामेश्वर सोनी की रिपोर्ट के अनुसार, श्रेष्ठा राष्ट्रीय महामंत्री दीपा डांवर ने बताया कि ये एक सांस्कृतिक कार्यक्रम ही नहीं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास भी है। कार्यक्रम 26 फरवरी को दीप प्रज्ज्वलित करके, फीता काट कर शुरू किया गया। यह आयोजन भदवासिया 80 फीट रोड स्थित आनंद मंगल गार्डन में हो रहा है । महोत्सव में स्वर्ण कला आभूषण, आर्टिफिशियल ज्वैलरी, हस्तशिल्प, घरेलू उत्पाद, रेडीमेड वस्त्र खानपान सहित अनेक प्रकार की स्टॉल लगाई गई ।

कार्यक्रम में भजन गायक रेखा भाटी द्वारा फाग गीत गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। वही माली समाज मंडोर से अनिता गहलोत एवं अन्य चंग, ढोल, मंजीरा के संग सजधज कर आईं महिला मण्डल कलाकारों द्वारा फाग गीत एवं भव्य धमाल मस्ती करते हुए नृत्य किया तो माहौल को मंत्र मुक्त कर दिया और पुष्पों से होली खेली गई ।

28 फरवरी को जोधपुर धमाका होगा, जिसमें सन्त, हीरोइन एवं अनेक गणमान्य व्यक्ति शिरकत करेंगे। इसके साथ ही हमारी संस्कृति से जुड़ी ऐतिहासिक वीरांगनाओं रानी पद्मावती एवं झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर आधारित प्रस्तुतियाँ कलाकारों द्वारा दी जाएंगी । इस महोत्सव में अन्य कई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इस कार्यक्रम में राजस्थान, गुजरात, पंजाब, हरियाणा, कोलकता, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, उत्तरपदेश, हिमाचल सहित अनेक राज्यों के मेहमान भी पधारे हुए हैं। इन्होंने फाग महोत्सव का लुत्फ उठाया। वही सभी भाइयों और बहनों का सम्मान स्वागत सत्कार किया गया, वहीं माताओं बहनों ने जमकर नृत्य किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor