Explore

Search

Monday, August 24, 2026, 2:24 am

Monday, August 24, 2026, 2:24 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

पूर्व नरेश गजसिंह ने राज परिवार के साथ होलिका दहन किया

उम्मेद भवन पैलेस के सामने विधिवत पूजा अर्चना के साथ किया होलिका दहन

शिव वर्मा. जोधपुर

पूर्व नरेश गज सिंह ने सोमवार शाम उम्मेद भवन पैलेस के सामने विधिवत पूजा अर्चना व मुहूर्त के अनुसार होलिका दहन किया । इस अवसर पर महारानी हेमलता राज्ये, युवराज शिवराज सिंह, युवरानी गायत्री राज्ये  व राज भंवर सिराज देव भी उपस्थित थे ।

सायं 6: 51 बजे हुआ होलिका दहन

सोमवार को सायं 6:51 बजे पूर्व नरेश गज सिंह ने होलिका दहन किया। इससे पहले उन्होंने विधिवत परंपरा के अनुसार पूजा अर्चना की । होली दहन से पूर्व राज दानाध्यक्ष ललित कुमार त्रिवेदी, राज वेदिया अश्विनी कुमार दवे, राजजोशी जितेंद्र राज जोशी, भगवान सिंह राजपुरोहित व इंद्रराज व्यास ने विधिवत पूजा करवाई व उसके बाद होलिका दहन हुआ। उम्मेद भवन में तिलक आरती सायं 5.51 बजे पूर्व नरेश गज सिंह द्वारा की गई।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor