Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:48 am

Sunday, August 23, 2026, 7:48 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

बीच रास्ते में एंबुलेंस में डॉ. निरोज शर्मा के करवाए नेत्रदान, परिजनों ने दिखाई जागरूकता

राखी पुरोहित. जोधपुर 

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद की शाखा तेयुप सरदारपुरा ने जोधपुर चौपासनी हाउसिंग बोर्ड निवासी डॉ. निरोज शर्मा जो कि अपने कार्य से दिल्ली गए हुए थे । वहां पर सुबह 8 बजे उनका हृदयघात की वजह से निधन हो गया। ग्रुप में मैसेज आने पर नेत्रदान राष्ट्रीय प्रभारी कैलाश जैन ने उनके पुत्र निखिल शर्मा को फोन करके नेत्रदान करवाने हेतु प्रेरित किया। तब तक उनके पुत्र बॉडी को एंबुलेंस में लेकर दिल्ली से रवाना हो चुके थे फिर भी परिवार की सहमति के कारण बहरोड़ -कोटपुतली हाईवे के पास नेत्र बैंक के टेक्नीशियन को भेजकर बीच रास्ते में एंबुलेंस में ही नेत्रदान करवाया । परिवारजनों एवं नेत्र बैंक की जागरूकता की वजह से बीच रास्ते में नेत्रदान हो पाया । डॉ. निरोज शर्मा के दोनों कॉर्निया से किन्ही 2 अंध व्यक्तियों के जीवन में रोशनी मिलेगी। परिवारजन के प्रति बहुत बहुत साधुवाद। हाल ही में परिषद ने सैंकड़ों अन्य समाज के लोगों के भी नेत्रदान करवाए हैं।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor