Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 6:30 am

Thursday, July 9, 2026, 6:30 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

नखरारू गणगौर और फाग उत्सव का लव कुश आश्रम में शानदार आयोजन

शिव वर्मा. जोधपुर 

प्रतिष्ठित डायरेक्टर, एंकर, कोरियोग्राफर और इवेंट प्रोग्रामर गोरिया अरोड़ा द्वारा निर्देशित बहुत ही शानदार नखरारू गणगौर और फाग उत्सव का लव कुश में शानदार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें गोरिया अरोड़ा द्वारा कई फागणियो को फाग के बारे में बताया गया और उन्होंने फाग गाया।

लव कुश के अध्यक्ष राजेंद्र परिहार और उनकी पत्नी श्रीमती परिहार ने कार्यक्रम की सराहना की। कार्यक्रम का सभी ने इंजॉय किया। बच्चों ने भी अच्छी-अच्छी प्रस्तुतियां दी। लव कुश में बच्चे काफी होनहार हैं। वे शिक्षण में भी अव्वल हैं। उनके सर्वांगीण विकास पर जोर दिया जाता है। मंजुला अरोड़ा, स्नेहा भंडारी, वीना सखरानी और सोनू बंसल ने भी गानों की प्रस्तुतियां दीं। उन्होंने गेर की प्रस्तुति दी। गणगौर के गीत भी खूब पसंद किए गए। सोनू बंसल की गायकी ने समां बांध  दिया। मीडिया कर्मी भी बड़ी संख्या में मौजूद थे। अरोड़ा समाज की महिलाओं ने भी प्रस्तुति दी। विमला पित्ती भी मौजूद थीं। कई लोगों ने डांस किया। महेंद्र बोहरा और चित्रेश बोहरा का सम्मान किया गया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor