Explore

Search

Thursday, April 30, 2026, 3:44 pm

Thursday, April 30, 2026, 3:44 pm

LATEST NEWS
Lifestyle

नवरात्र के पहले दिन श्याममय होगी सूर्यनगरी, दूसरी बार बनेगा अनूठा रिकॉर्ड

राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधिपति विनीत माथुर के मुख्य आथित्य में होगा आयोजन, बीएसएफ आईजी एमएल गर्ग और एनसीबी डायरेक्टर घनश्याम सोनी होंगे विशिष्ट अथिति, राज परिवार ने भी भेजी शुभकामनाएं, संतों के सान्निध्य में होगा आयोजन, 100 मंदिरों में श्याम बाबा क़ी 100 मूर्तियाँ निशुल्क स्थापित करने के बाद 500 श्याम भक्तों को प्राण प्रतिष्ठा के साथ प्रदान की जाएगी 500 मूर्तियां, श्याम भक्ति सेवा संस्थान का यह होगा दूसरा बड़ा रिकॉर्ड, गीता भवन में 19 मार्च को प्रातः 7:30 बजे होगा भव्य और ऐतिहासिक आयोजन, बीएसएफ के जॉज बैंड द्वारा पेश किए जाएंगे श्याम भक्ति के तराने

शिव वर्मा. जोधपुर 

नवरात्र के पहले दिन 19 मार्च को जोधपुर की सूर्यनगरी श्याममय होने जा रही है। श्याम भक्ति सेवा संस्थान के तत्वावधान में गीता भवन में आयोजित होने वाले भव्य धार्मिक कार्यक्रम में संतोंं के सान्निध्य में 500 श्याम भक्तों को विधिवत प्राण प्रतिष्ठा के साथ श्याम बाबा की 500 मूर्तियां निशुल्क प्रदान की जाएंगी। इससे पहले संस्थान द्वारा शहर के 100 मंदिरों, संस्थानों, प्रतिष्ठानों और अस्पतालों में श्याम बाबा की 100 मूर्तियां निशुल्क स्थापित कर एक अनूठी पहल की जा चुकी है और अब यह आयोजन दूसरा बड़ा रिकॉर्ड बनाने की ओर अग्रसर है।

कार्यक्रम को राज परिवार की ओर से भी शुभकामनाएं प्राप्त हुई हैं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में न्यायाधिपति, राजस्थान उच्च न्यायालय विनीत माथुर तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में महानिरीक्षक, सीमांत मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल एमएल गर्ग और जोनल डायरेक्टर, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो घनश्याम सोनी उपस्थित रहेंगे।

आयोजन समिति के अध्यक्ष ईश्वर सिंह उदावत और कार्यवाहक सचिव हेमंत लालवानी ने बताया कि संस्थान अध्यक्ष मोनिका प्रजापत के नेतृत्व में श्याम भक्ति सेवा संस्थान द्वारा “घर-घर श्याम, हर घर श्याम” अभियान के तहत जोधपुर के 100 विभिन्न मंदिरों, संस्थानों और प्रतिष्ठानों में श्याम बाबा की 100 मूर्तियों की स्थापना की जा चुकी है। इसी क्रम में अब 500 मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा, सामूहिक पूजन और वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में विद्वान पंडितों के मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न कराई जाएगी। वरिष्ठ समाजसेवी संपत राज जांगिड़ को आयोजन का स्वागत अध्यक्ष बनाया गया हैँ।

उन्होंने बताया कि, राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश विनीत माथुर के मुख्य आथित्य में आयोजित इस कार्यक्रम में सीमांत मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल के महानिरीक्षक एम.एल. गर्ग, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जोनल डायरेक्टर घनश्याम सोनी, श्री गीता प्रचार मंडल के अध्यक्ष प्रहलाद गोयल तथा सचिव राजेश लोढ़ा के विशिष्ट अतिथी होंगे, जबकि कार्यक्रम को संतों का सानिध्य भी प्राप्त होगा, जिसमें महामंडलेश्वर, बिजोलाई आश्रम धाम जोधपुर सोमेश्वर गिरी महाराज , सैनाचार्य एवं महंत, बाबा रामदेव जुगल जोड़ी धाम अचलानंद गिरी महाराज , रामस्नेही संत एवं मुख्य गादीपति, बड़ा रामद्वारा सूरसागर रामप्रसाद महाराज, साध्वी एवं निदेशक, मंत्र विज्ञान शोध संस्थान प्रीति प्रियंवंदा तथा पूर्व अध्यक्ष राजस्थान राज्य संस्कृत अकादमी डॉ जया दवे विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी। बीएसएफ के जॉज बैंड द्वारा श्याम भक्ति के तराने पेश किए जाएंगेl

आयोजन समिति के अध्यक्ष ईश्वर सिंह उदावत ने बताया कि, पूर्व महाराजा गज सिंह और पूर्व महारानी हेमलता राजे ने संस्थान अध्यक्ष मोनिका प्रजापत को शुभकामना संदेश भेजने के साथ इस आयोजन की सफलता की कामना की है, और कहा है कि
श्री श्याम भक्ति सेवा संस्थान द्वारा ‘घर-घर श्याम, हर घर श्याम” अभियान के तहत दिनांक 19 मार्च 2026 को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के पावन अवसर पर 500 श्याम बाबा की मूर्तियों का सामूहिक पूजन, प्राण-प्रतिष्ठा एवं निःशुल्क वितरण समारोह गीता भवन, जोधपुर में आयोजित किया जा रहा है, इस समारोह के सफल आयोजन हेतु मैं श्याम भक्ति सेवा संस्थान के सभी पदाधिकारियों और सहयोगकर्ताओं को शुभकामनाएं प्रेषित करता हूँ।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor