Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 11:45 pm

Sunday, August 23, 2026, 11:45 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

गणगौरी तीज का सामूहिक उद्यापन 21 मार्च को, बैनर का विमोचन

पंकज जांगिड़. जोधपुर 

माहेश्वरी महिला मंडल पश्चिम क्षेत्र द्वारा हर वर्ष की भांति चैेत्र शुक्ल गणगौरी तीज का 20वां भव्य सामूहिक उद्यापन 21 मार्च, शनिवार को रातानाडा स्थित जनोपयोगी माहेश्वरी भवन में आयोजित होगा।

सचिव विजय लक्ष्मी भूतड़ा ने बताया कि अध्यक्ष अलका जौहरी, कोषाध्यक्ष निशा पुंगलिया, उपाध्यक्ष कुमुद भूतड़ा, सहसचिव भारती राठी, निवर्तमान अध्यक्ष सुनीता जैसलमेरिया, निवर्तमान जिलाध्यक्ष उषा बंग, संगीता राठी, योगिता मालपानी, कौशल्या, प्रभा माहेश्वरी, सीमा, संतोष, दमयंती, प्रमिला, रेनू सहित महिला मंडल की मेजबानी में कमला नेहरू नगर स्थित माहेश्वरी भवन में आयोजन के बैनर का विमोचन किया गया और तैयारियों के संदर्भ में चर्चा कर विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई। अध्यक्ष अलका जौहरी ने बताया कि 21 मार्च को सुबह 9 बजे लोटिया, 10 बजे गणगौर पूजन और दोपहर 12 बजे से गणगौर प्रसादी का आयोजन होगा।

 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor