Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 12:51 pm

Sunday, August 23, 2026, 12:51 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

सोहमगढ आश्रम में मनाया हनुमान जन्मोत्सव

jodhpur news पंकज जांगिड़

सिवांची गेट, सोहमगढ़ स्थित सतगुरु देव भगवान सोहम आश्रम में हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया गया।

आश्रम प्रवक्ता सुमनेश व्यास ने बताया कि आश्रम के सदस्य राधेश्याम जोशी, चंद्रसिंह गहलोत (चंद्रसिंहमामा), पंकज शर्मा, दुलारी बहन, राजलक्ष्मी शर्मा, सोहम शर्मा, बालकिशन पालीवाल, हरिशंकर व्यास, पुखराज भाट, दैवीसिंह जोधा, मुकेश गहलोत, मुरली पुरोहित, नरेश छंगानी, राधेश्याम गोयल व मातृशक्ति की मेजबानी में सुबह 11 से अपराह्न 3 बजे तक आयोजित होने वाले कार्यक्रम के दौरान ध्वजारोहण, सोहम बाबा और रामभक्त हनुमान के तस्वीर पर माल्यार्पण और विधिवत पूजा अर्चना के बाद प्रसादी एवं सोहम भजन मंडली द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई, जिसमें गायक महेंद्र सिंह पंवार, चंद्रसिंहमामा, मंजू डागा आदि ने भजनों की प्रस्तुति दी तो भक्त झूमते नजर आए।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor