Explore

Search

Thursday, April 16, 2026, 12:38 am

Thursday, April 16, 2026, 12:38 am

LATEST NEWS
Lifestyle

विश्व भर में सामूहिक नवकार महामंत्र का जाप 9 अप्रैल को, पोस्टर का विमोचन

अनुष्ठान विश्व भर में प्रातः 8 बजकर 02 मिनट पर प्रारंभ होकर 9 बजकर 36 मिनट तक चलेगा तथा इस जाप अनुष्ठान में विश्व भर में रहने वाले सभी पंथ एवं समुदाय के जैन अनुयायी सम्मिलित होंगे।

राइजिंग भास्कर. जोधपुर

जोधपुर में जीतो जोधपुर एवं सकल जैन समाज द्वारा सामूहिक नवकार महामंत्र का जाप अनुष्ठान 9 अप्रैल गुरुवार को गांधी मैदान में आयोजित किया जा रहा है। जीतो जोधपुर के चेयरमैन प्रियेश भंडारी व सचिव प्रशांत बोहरा ने बताया कि यह अनुष्ठान विश्व भर में प्रातः 8 बजकर 02 मिनट पर प्रारंभ होकर 9 बजकर 36 मिनट तक चलेगा तथा इस जाप अनुष्ठान में विश्व भर में रहने वाले सभी पंथ एवं समुदाय के जैन अनुयायी सम्मिलित होंगे।

कार्यक्रम संयोजक राजेश कर्णावट व सह संयोजक उम्मेदराज जैन ने बताया कि विश्व स्तरीय नवकार जाप अनुष्ठान में देशभर के राजनीतिज्ञ, अधिकारी वर्ग, साहित्यकार, कलाकार, खिलाड़ी, उद्योगपति एवं सामाजिक संस्थाओं के साथ समस्त जैन अनुयायी सम्मिलित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएंगे।

जोधपुर में सकल जैन समाज की संस्थाएं, महिला मंडल, प्रबुद्धजन, गणमान्यजन, समस्त जैन स्वधर्मीजन के अतिरिक्त विभिन्न धर्मों के श्रद्धावान भी इस अनुष्ठान में अपनी सहभागिता निभाएंगे। जैन समाज की करीब 40-50 संस्थाओं के उपस्थिति में विश्व स्तरीय अनुष्ठान को जोधपुर में उल्लास और उत्साह से मनाने की स्वीकृति देते हुए कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु सभी संस्थाओं के पदाधिकारियों ने रूप रेखा तैयार की तथा दिनांक 8 अप्रैल को प्रातः 7.30 बजे वाहन द्वारा भैरूबाग पार्श्वनाथ जैन मंदिर से नवकार कलश यात्रा प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया। संस्थाओं के पद्धतियों व महिला मंडलों की सदस्याओं ने कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया गया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor