Explore

Search

Sunday, April 19, 2026, 1:53 pm

Sunday, April 19, 2026, 1:53 pm

LATEST NEWS
Lifestyle

सिंधी भाषा दिवस 10 को, बैनर का किया विमोचन

राइजिंग भास्कर. जोधपुर 

पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत एवं पूज्य सिंधी पंचायत चौ.हां.बोर्ड के द्वारा सिंधी भाषा दिवस कार्यक्रम का आयोजन 10 अप्रैल को होगा।
जिसका बैनर विमोचन झूलेलाल महल के गुलाब राय ईश्वरीदेवी ठारवानी स्मृति भवन में किया गया। विमोचन स्वामी बसंत राम सेवा ट्रस्ट के संत स्वामी रामप्रकाश के सान्निध्य में किया गया। इस मौके पर पंचायत अध्यक्ष प्रभु ठारवानी, महेश खेतानी, सुनील,राजु सम्भावानी,भरत आवतानी,रमेश झामनानी, किशोर,योगेश चंगुलानी, मनोज फितानी, ईश्वर देवनानी,प्रतीक थावानी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

कार्यक्रम संयोजक राजकुमार आसुदानी ने बताया कि भारत सरकार द्वारा 10 अप्रैल 1967 में संविधान की आठवीं सूची में सिंधी भाषा को शामिल किया था । जिसे सिंधी समाज के लोग देशभर में सिंधी भाषा दिवस के रूप मनाते है। इसी कड़ी में 10 अप्रैल शुक्रवार को शाम 5:00 पूज्य सिंधी पंचायत भवन,16 सेक्टर, चौ हां बोर्ड,जोधपुर में भी सिंधी सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया है।जिसमें सिंधी भाषा, संस्कृति , साहित्य और संस्कारों पर वार्ता आयोजित की जाएगी जिसके मुख्य वक्ता डॉ प्रदीप गेहाणी होंगे।
पंचायत के किशोर चंगुलानी ने बताया कि साथ ही 6 अप्रेल से 10 अप्रैल के मध्य ऑनलाइन सिंधी ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है जो ऑनलाइन गूगल फॉर्म के माध्यम से संपन्न होगी।सिंधी समाज के सभी प्रबुद्ध वर्ग इस प्रतियोगिता मे 10 अप्रैल तक आनलाइन गुगल फार्म भर कर प्रतिभागी बन सकते हैं, शाम को आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। बैनर विमोचन के मौके पर झूलेलाल महिला संगठन की ज्योति आसनानी,माया मंगलानी मोनिका दरयानी, वीना गेहानी कविता फूलवानी,बबीता सादनानी,सीमा कलवानी, हर्षा,सपना लालवानी,पूनम वसियानी,लीला गिदवानी आदि भी उपस्थित रही ।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor