Explore

Search

Monday, September 7, 2026, 3:37 pm

Monday, September 7, 2026, 3:37 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

नरसिंह विहार लाल सागर स्थित संकट मोचन हनुमान मन्दिर का 8वां देवमूर्ति पाट महोत्सव 24 जुलाई को

श्री रामचरितमानस अखंड पाठ की पूर्णारती में शामिल हुए अनेक श्रद्धालु, भजन कीर्तन आज शाम को, हवन-संत प्रसादी-भजन संध्या कल

पंकज जांंगिड़. जोधपुर

9783414079 diliprakhai@gmail.com

नरसिंह विहार लाल सागर स्थित संकट मोचन हनुमान मन्दिर का 8वां देवमूर्ति पाट महोत्सव नरसिंह विहार उद्यान विकास समिति, नरसिंह विहार युवा शक्ति, संकट मोचन हनुमान मन्दिर, नरसिंह विहार व बद्री विहार लाल सागर के समस्त भक्तजनों की ओर से नरसिंह कच्छवाह उद्यान में श्री बड़ा रामद्वारा सुरसागर के महंत परमहंस श्री 108 डॉ. रामप्रसाद महाराज के पावन सानिध्य में 24 जुलाई, शुक्रवार आषाढ़ सुदी दशम को श्रद्धापूर्वक व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।

नरसिंह विहार उद्यान विकास समिति के अध्यक्ष ने बताया कि इस आयोजन के तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत पहले दिन बुधवार को शुरू हुए संकीर्तन मंडली द्वारा श्री रामचरितमानस अखंड पाठ की आज दुसरे दिन गुरूवार को सुबह अनेक श्रद्धालुओं की मेजबानी में पूर्णारती हुई। आज शाम 7.30 से 10.30 बजे तक भजन कीर्तन होगा, जिसमें मिनाक्षी देवड़ा (पूर्व सरपंच मथानिया) व मंजू डागा एंड पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। 24 जुलाई, शुक्रवार को प्रातः 9:15 बजे पण्डित ओमदत्तशंकर महाराज द्वारा हवन, शाम 5.30 बजे से संत प्रसादी व रात्रि 8 बजे श्री श्याम मण्डली (श्री गंगश्यामजी का मन्दिर जूनी मण्डी) द्वारा भजन संध्या का आयोजन होगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor