दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर
दिव्यालोक सेवा संस्थान परिसर में समाजसेवी एवं वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय राजकुमार सिंह भंडारी की प्रतिमा का अनावरण समारोह 1 अगस्त 2026 (शनिवार) को अपराह्न 4:00 बजे आयोजित किया जाएगा।
समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत होंगे, जबकि राज्यसभा सांसद डॉ. अभिषेक मनु सिंघवी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। दिव्यालोक सेवा संस्थान के अध्यक्ष घनश्याम ओझा ने बताया कि वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी राजकुमार सिंह भंडारी ने वर्ष 2010 में दिव्यालोक सेवा संस्थान की स्थापना चौपासनी हाऊसिग बोर्ड में की थी। उन्होंने संस्थान के बहुमंजिला भवन में शिक्षा, सेवा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े अनेक आयाम विकसित किए, जिनसे समाज के विभिन्न वर्गों को लाभ मिला।
उन्होंने बताया कि राजकुमार सिंह भंडारी ने सामाजिक सेवा के क ई क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके बहुआयामी व्यक्तित्व और समाज के प्रति समर्पित सेवाओं को स्मरणीय बनाने के उद्देश्य से उनकी प्रतिमा की स्थापना की जा रही है।
प्रतिमा अनावरण समारोह का आयोजन दिव्यालोक सेवा संस्थान परिसर, 18-ई, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड, जोधपुर में होगा।

