Explore

Search

Friday, October 2, 2026, 9:34 am

Friday, October 2, 2026, 9:34 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

12 प्रार्थना जीवन में उतारें : पांचवीं प्रार्थना — मांगना : क्या मांगें और क्या नहीं मांगें, यह विवेक आना चाहिए

सद्बुद्धि, संतोष, साहस, स्वास्थ्य, सेवा-भाव और सही मार्ग पर चलने की शक्ति मांगनी चाहिए।

राइजिंग भास्कर डेस्क. जोधपुर

प्रार्थना में मांगना स्वाभाविक है, लेकिन हर इच्छा मांगने योग्य नहीं होती। ईश्वर से धन, पद, प्रतिष्ठा या दूसरों पर विजय मांगने के बजाय सद्बुद्धि, संतोष, साहस, स्वास्थ्य, सेवा-भाव और सही मार्ग पर चलने की शक्ति मांगनी चाहिए। ऐसी प्रार्थना मनुष्य को भीतर से समृद्ध बनाती है। अपनी मेहनत के बिना सफलता, किसी के अहित या दूसरे के अधिकार को छीनने की इच्छा नहीं मांगनी चाहिए। यह भी प्रार्थना हो कि जो हमारे लिए उचित हो, वही प्राप्त हो और अनुचित इच्छा से हमारी रक्षा हो। सच्ची प्रार्थना वस्तुओं से अधिक विवेक और आत्मबल मांगती है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor