Explore

Search

Saturday, October 24, 2026, 9:51 pm

Saturday, October 24, 2026, 9:51 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

डॉ. अक्षिता कच्छवाह को प्राणयोग आचार्य की उपाधि से किया सम्मानित

राइजिंग भास्कर. ऋषिकेश

ऋषिकेश की पावन नगरी में डॉ. अक्षिता कच्छवाह को प्राणयोग आचार्य की उपाधि प्रदान कर सम्मानित किया गया
ऋषिकेश की पावन नगरी में प्राणलोक ऐप के मार्गदर्शक प्राणयोगी योगानंद जी मिश्रा द्वारा डॉ. अक्षिता कच्छवाह को प्राणयोग आचार्य की उपाधि प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान प्राणयोग, हीलिंग और जनसेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया है।

प्राणलोक ऐप के मार्गदर्शक योगी योगानंद मिश्रा ने बताया कि प्राणलोक ऐप के माध्यम से प्रतिदिन सुबह 7 बजे निःशुल्क सेवाएं प्रदान की जाती हैं, जिसमें स्वर विज्ञान, मुद्रा विज्ञान और प्राणऊर्जा हीलिंग द्वारा विभिन्न समस्याओं का समाधान किया जाता है। प्राणलोक ऐप पर यूट्यूब के माध्यम से बताया जाता है कि कैसे प्राण ऊर्जा द्वारा बीपी, शुगर, माइग्रेन, आई विजन प्रॉब्लम, बच्चों की पढ़ाई संबंधी तकलीफें, रिलेशनशिप डिस्प्यूट जैसी अनेकों समस्याओं का समाधान किया जा सकता है।
डॉ. अक्षिता कच्छवाह द्वारा जोधपुर में प्रत्येक शनिवार को निःशुल्क केम्प आयोजित कर काउंसलिंग और हीलिंग से संबंधित जानकारी दी जाती है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor