Explore

Search

Saturday, October 31, 2026, 6:51 pm

Saturday, October 31, 2026, 6:51 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

भारत विकास परिषद जोधपुर मुख्य शाखा ने योग शिविर एवं गुरु वंदन–छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किए

1,200 विद्यार्थियों ने सीखा योग, 19 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान एवं 20 शिक्षकों का अभिनंदन

जोधपुर। भारत विकास परिषद, जोधपुर मुख्य शाखा द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता एवं भारतीय संस्कारों के संवर्धन के उद्देश्य से दो दिवसीय योग शिविर तथा गुरु वंदन–छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किए गए।
संत देवाराम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पाल रोड में 28 एवं 29 अक्टूबर को आयोजित योग शिविर में योग गुरु एवं योग प्रकल्प प्रभारी श्री लालचंद सिंधी तथा उनकी सहयोगी सुश्री नेहा एवं श्री कन्हैयालाल अरोड़ा ने लगभग 1,200 विद्यार्थियों को योगाभ्यास करवाया तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। शिविर में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शिल्पा पुरोहित एवं 35 शिक्षकों का सहयोग रहा।
वहीं, चौपासनी सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में आयोजित गुरु वंदन–छात्र अभिनंदन कार्यक्रम में कक्षाओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने तथा खेलकूद प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 19 विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही 20 शिक्षकों का गुरु वंदन कर उनके प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की गई। कार्यक्रम में कुल 374 विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं परिषद पदाधिकारियों की सहभागिता रही।
योग शिविर में परिषद अध्यक्ष सुरेश चंद्र भूतड़ा एवं सचिव राजेंद्र कुमार मंत्री तथा गुरु वंदन कार्यक्रम में शाखा संरक्षक डॉ. डी.एल. माथुर, प्रकल्प प्रभारी श्रीमती उमा काबरा, कोषाध्यक्ष अरुण कुमार कच्छवाहा एवं सह सचिव एन.डी. शाह ने सहयोग प्रदान किया।
परिषद पदाधिकारियों ने विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकगण का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि योग स्वस्थ जीवन का आधार है, जबकि गुरुजनों का सम्मान और संस्कारों का संरक्षण सशक्त समाज एवं राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण नींव हैं।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor