Explore

Search

Wednesday, November 25, 2026, 8:58 am

Wednesday, November 25, 2026, 8:58 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

जोधपुर में 27 नवंबर, 2, 7 और 12 दिसंबर को बाधित रहेगी जलापूर्ति

फिल्टर हाउस से जुड़े क्षेत्रों में निर्धारित तिथियों पर नहीं होगी पानी की सप्लाई, अगले दिन होगी जलापूर्ति

जोधपुर। शहर में आवश्यक जल प्रबंधन एवं जलापूर्ति व्यवस्था के रखरखाव के लिए 27 नवंबर, 2, 7 और 12 दिसंबर को विभिन्न क्षेत्रों में जलापूर्ति बाधित रहेगी। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता राजेंद्र मेहता के अनुसार कायलाना, चौपासनी एवं सूरपुरा फिल्टर हाउस से जुड़े क्षेत्रों में इन तिथियों पर पानी की सप्लाई बंद रहेगी। इन क्षेत्रों में अगले दिन जलापूर्ति की जाएगी।

वहीं, झालामंड एवं नांदड़ा सागर फिल्टर हाउस से जुड़े सरस्वती नगर, कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड, पाल बाइपास और शिकारगढ़ के आसपास के क्षेत्रों में 29 नवंबर, 3, 8 और 13 दिसंबर को जलापूर्ति बाधित रहेगी। इन क्षेत्रों में भी निर्धारित तिथियों के अगले दिन पानी की सप्लाई की जाएगी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor