Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 4:15 pm

Sunday, August 23, 2026, 4:15 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

प्रदेश में दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं के विरोध में महिला कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

शिव वर्मा. जोधपुर

जोधपुर सहित प्रदेश में मासूम बच्चियों एवं महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार, बढ़ती दुराचार की घटनाओं एवं बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर जोधपुर शहर जिला महिला कांग्रेस कमेटी ने रोष व्यक्त किया। कमेटी ने प्रदेश में भाजपा सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंच कर जिला प्रशासन को कानून व्यवस्था को सुधारने के लिए ज्ञापन सौंपा।

इस मौके पर शहर महिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, प्रदेश महिला कांग्रेस पदाधिकारी, महिला पार्षद, महिला पार्षद प्रत्याशी, पूर्व राज्यमंत्री राजेंद्रसिंह सोलंकी, जिलाध्यक्ष सलीम खान, नरेश जोशी, पूर्व विधायक मनीषा पंवार, देहात जिलाध्यक्ष विजयलक्ष्मी पटेल एवं अन्य महिला कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद थे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor