Explore

Search

Saturday, October 31, 2026, 6:54 pm

Saturday, October 31, 2026, 6:54 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

हास्य कवि व समाजसेवी ओमप्रकाश वर्मा जोधपुर रत्न सम्मान से सम्मानित

पंकज जांगिड़. जोधपुर

केजी मानवाधिकार न्याय सुरक्षा परिषद् द्वारा चौपासनी रोड, प्रथम पुलिया स्थित स्वास्थ्य साधना केन्द्र में जोधपुर रत्न सम्मान समारोह सीजन 5 का आयोजन हुआ।

केजी मानवाधिकार न्याय सुरक्षा परिषद् के राजस्थान प्रदेश प्रभारी अशोक कुमार चितारा ने बताया कि परिषद के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. किशन गोयल, राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष नितेश दवे, विशिष्ठ अतिथि राज. हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन, जोधपुर के अध्यक्ष रतनाराम ठोलियां, राज. हाईकोर्ट, जोधपुर के अतिरिक्त महाधिवक्ता नाथुसिंह राठौड़, कमला नेहरू चेस्ट हास्पिटल, जोधपुर के अधीक्षक सी.आर. चौधरी व बोनांजा केयर मिसेज इंडिया सिद्धी जोहरी द्वारा राष्ट्रीय सामाजिक संस्थान द्वारा सामाजिक कार्यकर्ता एवं खेल, कला-साहित्य, शिक्षा पत्रकारिता, रक्तदान व पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ठ सेवाओ के लिए सौ से अधिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। जिसके अंतर्गत नगर निगम जोधपुर विभाग के वरिष्ठ लिपिक पद से सेवानिवृत्त व हास्य कवि ओमप्रकाश वर्मा को समाजसेवा के लिए जोधपुर रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor