Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 5:40 pm

Sunday, August 23, 2026, 5:40 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

रातानाडा कृष्ण मंदिर में अखंड खड़ी सप्ताह में साधक कर रहे अनवरत संकीर्तन

पंकज जांगिड़. जोधपुर

श्री कृष्ण मंदिर ट्रस्ट एवं माली समाज रातानाडा द्वारा रातानाडा स्थित श्रीकृष्ण मंदिर में मंदिर पुजारी हरि महाराज के सानिध्य में 19 से 26 अगस्त तक आयोजित आठ दिवसीय अखंड खड़ी सप्ताह में मंडोर गुफा के संत पूर्णानन्द महाराज, ओम महाराज, महिला मंडल एवं साधक 24 घंटे खड़े-खड़े अनवरत संकीर्तन कर रहे हैं।

आज खड़ी सप्ताह के पांचवें दिन उत्कर्ष के सीईओ व संस्थापक एवं राजस्थान सरकार के पर्यावरण ब्रांड एंबेसडर निर्मल गहलोत का आगमन हुआ। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष इंद्र सिंह सांखला व पदाधिकारीयों द्वारा उनका दुपट्टा पहनाकर और माल्यार्पण कर स्वागत-सम्मान किया गया।

इस दौरान भजन गायक चंदुमामा, महेंद्र सिंह पंवार, सुरेंद्र सिंह पंवार, घनश्याम मंडली, महिला मंडल की शारदा चौधरी, सरोज कच्छवाहा, किरण परिहार, बेबी गुर्जर, मंजु डागा, मीनाक्षी देवड़ा, मीरा झाला, पुष्पा चौधरी आदि ने भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी।

इस मौके वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक गहलोत, उपाध्यक्ष राजेंद्र सोलंकी, सचिव प्रकाश सिंह भाटी, अर्जुन टाक विशाल सांखला, पुजारी हरिभाई गोस्वामी एवं सैकड़ो की संख्या में रातानाडा क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

मंदिर ट्रस्ट सचिव प्रकाश सिंह भाटी ने बताया कि इस आयोजन में उबछट के व्रत के दौरान महिलाओं के लिए विशेष व्यवस्था की जाएंगी।

 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor