Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 3:14 pm

Thursday, July 9, 2026, 3:14 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

पूज्य साईं ओमलाल साहिब की 5वीं पुण्यतिथि मनाई

राखी पुरोहित. जोधपुर

भगवान झूलेलाल के 25वें वंशज एवं सिंधी समाज के मुख्य प्राचीन तीर्थ स्थान जय झूलेलाल (वरुण देव) मंदिर, भरूच (गुजरात) के गादीनशिन पूज्य साईं ओमलाल साहिब की 5वी पुण्यतिथि शनिवार को श्रद्धा, भक्ति से विभिन्न स्थानों पर मनाई गई ।

पहला आयोजन दोपहर को एक बजे विजय चौक स्थित मंदिर के पास मनाया । यहां साईं के अनुयाइयो ने सुबह दीप प्रज्वलित कर भजन कीर्तन और पूज्य बहिराना साहिब किया । इस अवसर पर कन्याओं का भोज किया और उन्हे उपहार भेंट किए। इधर चोहाबो तीसरी पुलिया स्थित झूलेलाल महल में भी शाम को कई सेवादार मनोज केशवाणी, प्रीतम, सुरेश हासनानी, धर्मेंद्र हरनानी, जितेंद्र, भावेश ने सहयोग दिया। चौहाबो में यहां आज महावीर पुरम क्षेत्र में प्रभात फेरी निकाली गई। समाज बन्धुओं ने जोरदार स्वागत किया ।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor