Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 3:15 pm

Thursday, July 9, 2026, 3:15 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम में झलका उत्साह

राखी पुरोहित. जोधपुर 

शनिवार को सुमेर पुष्टिकर स्कूल  के प्रांगण में भारत विकास परिषद की मुख्य शाखा के द्वारा ‘गुरु -वंदन छात्र -अभिनंदन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम के माध्यम से प्राचीन काल से चली आ रही गुरु -शिष्य परंपरा को पुनर्जीवित करने का सराहनीय प्रयास दृष्टिगोचर हुआ ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं मां भारती के चित्र के समक्ष परिषद के उपस्थित पदाधिकारियों श्रीमती अर्चना बिड़ला (शाखा अध्यक्ष), राजेंद्र कुमार मंत्री (सचिव), सुरेशचंद्र भूतड़ा ( उपाध्यक्ष), अरुण कुमार कच्छावाहा (कोषाध्यक्ष) , श्रीमती कमला कैला ( प्रकल्प प्रभारी गुरुवंदन , छात्र अभिनंदन,) एवं विद्यालय प्राचार्या श्रीमती नीतू पुरोहित, उप प्राचार्य अविनाश पुरोहित ने दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया । उपाध्यक्ष महोदय द्वारा परिषद के सभी सदस्यों का संक्षिप्त परिचय दिया गया । परिषद अध्यक्ष अर्चना बिड़ला, प्रकल्प संयोजक श्रीमती कमला कैला ने अपने उद्बोधन में भारत विकास परिषद के बारे में और प्रकल्प की ओर से आयोजित कार्यक्रम के महत्व को बताया। तत्पश्चात शैक्षणिक सत्र 2023-24 में कक्षा में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पारितोषिक वितरित किए गए ।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने तिलक लगाकर माल्यार्पण कर गुरुजनों का सम्मान करते हुए कर्तव्य निष्ठा की शपथ ग्रहण की तथा राष्ट्रगान का गायन करते हुए देश की एकता , अखंडता और संप्रभुता को कायम रखने का प्रण लिया । साथ ही पधारे हुए पदाधिकारियों ने प्राचार्या को शॉल ओढ़ाकर स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया ।

कार्यक्रम में , विद्यालय उप प्राचार्या अविनाश पुरोहित, ने कहा कि भारतीय संस्कृति की पहचान उसके अपने संस्कारों से है | जिसमें विद्यार्थी जीवन काल में गुरु का स्थान ईश्वर से भी श्रेष्ठ बताया गया है | अतः विद्यार्थी का व्यक्तित्व उसके गुरु की छवि को दर्शाता है । ऐसे में गुरु अपने अनुभव और ज्ञान के माध्यम से ऐसा भविष्य गढ़ सकते हैं जो देश को सुनहरे और उज्ज्वल पथ पर ले जाए। अंत में प्राचार्य नीतू पुरोहित ने कार्यक्रम को बहुत ही अच्छा बताया और कहा कि बचपन से ही वह भारत विकास परिषद से सदस्य ना होते हुए भी सेवा से जुड़ी हुई हूं। उन्होंने भारत विकास परिषद जोधपुर मुख्य शाखा के सभी पदाधिकारी का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। अंत में सचिव राजेंद्र कुमार मंत्री ने सुमेर पुष्टिकर स्कूल के प्राचार्य व समस्त स्टाफ का धन्यवाद आभार प्रकट किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor