Explore

Search

Wednesday, August 26, 2026, 11:05 am

Wednesday, August 26, 2026, 11:05 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

शहर सैलानियों से गुलजार, टूटी सड़कों से मन हो रहा छलनी

राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. जोधपुर

शहर इन दिनों सैलानियों से गुलजार है। मगर चारों तरफ टूटी सड़कों से मन छलनी है। देशी-विदेशी सैलानी शहर भ्रमण को आ रहे हैं। शहर में इन दिनों देशी सैलानियों के साथ विदेशी सैलानी भी आ रहे हैं। दीपावली आते-आते सैलानियों की संख्या बढ़ जाएगी। सैलानियों की सीजन मार्च तक रहेगी।

सैलानियों को मेहरानगढ़ दुर्ग खूब लुभा रहा है। वे यहां घंटों दुर्ग की स्थापत्य कला को निहारते हैं। दुर्ग के बारे में उन्हें जानकारी दी जाती है तो वे दांतों तले उंगली दबा लेते हैं। पहाड़ी पर बने दुर्ग की बनावट अपने आप में अद्भुत है। आसमां छूटा मेहरानगढ़ अपनी भव्यता के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। सैलानी शिवनाथ दिवांकर ने बताया कि वह पहली बार जोधपुर आया और यहां आकर उन्हें मेहरानगढ़ खूब लुभाया। मगर शहर भ्रमण पर जगह-जगह बिखरी गंदगी और टूटी सड़कों से मन छलनी हो गया।

इसी तरह सैलानियों से शहर में चारों तरफ रौनक छाई हुई है। घंटाघर, भीतरी शहर, उम्मेद भवन पैलेसे, माचिया सफारी पार्क, मंडोर और शहर के कई दर्शनीय स्थलों पर सैलानी ही सैलानी दिखाई दे रहे हैं। मगर सबकी यही पीड़ा है कि शहर में दीपावली के मौके पर भी गंदगी है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor