Explore

Search

Monday, August 24, 2026, 2:22 am

Monday, August 24, 2026, 2:22 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत जोधपुर महानगर का एक दिवसीय अभ्यास वर्ग संपन्न

पंकज जांगिड़. जोधपुर

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत जोधपुर महानगर का एक दिवसीय अभ्यास ‌वर्ग हेडगेवार भवन, प्रांत संघ कार्यालय, जोधपुर में प्रांत अध्यक्ष एडवोकेट रमेश गौड़ की अध्यक्षता, प्रवासी कार्यकर्ता राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. संदीप पाण्डेय (अहमदाबाद) व राजस्थान गुजरात उत्तर पश्चिम क्षेत्र के सह संगठन मंत्री डॉ. शिव कुमार व्यास के आतिथ्य एवं कथावाचक पंडित संजू रमेश पांडेय (राधा रानी गौशाला, भांडू) के सानिध्य में आयोजित किया गया।

जोधपुर महानगर संयोजक घनश्याम दास वैष्णव ने बताया कि जोधपुर महानगर के वरिष्ठ एवं नवीन कार्यकर्ताओं के एक दिवसीय अभ्यास वर्ग के प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि डॉ. संदीप पाण्डेय ने ग्राहक हित के जागरण में किए जाने वाले प्रयासों एवं उपभोक्ता अधिकारों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 1915 पर उपभोक्ता शिकायत दर्ज करवा सकते हैं, साथ ही शिकायत हेतु मोबाइल एप के बारे में जानकारी दी। संगठन मंत्री डॉ. शिव कुमार व्यास ने माध्यमिक शिक्षा में उपभोक्ता हित में 9वी व 10वी कक्षा में विषय को शामिल करने हेतु प्रस्ताव पारित किया जिसे सर्व सम्मति से ओम् की ध्वनि से पास किया गया। पं. संजू रमेश पांडेय ने सनातन धर्म अनुसार खान पान एवं रसोई में प्राचीन भारतीय पद्धति अपनाने का आग्रह किया। प्रांत अध्यक्ष एडवोकेट रमेश ने ग्राहक पंचायत के आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी प्रदान की।

महानगर संयोजक घनश्याम दास वैष्णव ने संचालन और आभार व्यक्त किया! अभ्यास वर्ग में विजय सोनी, सुरेश गौड़, सुनील मिर्धा, विक्रम सिंह चौहान, प्रवीण गौड़, राजेंद्र सिंह राजपुरोहित, चेतन यादव, अम्बालाल सैन, अरुण गुर्जर, राम कुमार बोहरा, अरुण राजपुरोहित, मांगीलाल सैन, रमेश दवे, जसवंत सैन, राजेंद्र शर्मा इडवा, भवानी सिंह इडवा सहित ग्राहक पंचायत के सदस्य उपस्थित रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor