Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 10:27 am

Sunday, October 18, 2026, 10:27 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

कैबिनेट मंत्री चौधरी पहुंचे बोरुंदा : मीठे पानी को लेकर जनप्रतिनिधियों ने सौंपा ज्ञापन

सोहनलाल वैष्णव. बोरुन्दा (जोधपुर)

कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने  शुक्रवार देर शाम को जोधपुर से मेड़ता प्रवास के दौरान बोरुंदा सरपंच व भाजपा पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों द्वारा आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने बोरुंदा में मीठे पानी की कम आपूर्ति व अवस्थाओं को लेकर ज्ञापन दिया।

जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भूजल विभाग मंत्री चौधरी ने अधीक्षण अभियन्ता, अतिरिक्त मुख्य अभियंता व अन्य अधिकारियों को बोरुंदा में मीठा पानी की अव्यवस्था को लेकर फटकार लगाई। दांतीवाड़ा माणकलाव प्रोजेक्ट के ठेकेदार को भी इसके समाधान के सख्त निर्देश दिए। मंत्री ने फोन पर 24 घंटे के भीतर बोरुंदा में जलदाय विभाग के तमाम अधिकारी पहुंचकर मीठे पानी की व्यवस्था सुधारने के सख्त निर्देश दिए। इससे पूर्व कैबिनेट मंत्री का माला व शॉल से स्वागत किया। इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि मानवेन्द्र सिंह राठौड़़, भीखसिंह मेड़तिया, उपेंद्रसिंह भाटी घोड़ावट, पूर्व सरपंच हरसोलाव सुरेश गुर्जर, अखिल गुर्जर युवा संगठन जिला अध्यक्ष विक्रम गुर्जर, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि ओमप्रकाश भंवरिया, बक्साराम कच्छावा, दिनेश भंवरिया, पूर्व सरपंच धर्मेंद्र चौधरी, मनोज गुर्जर, ऋषि टाक, अजीत सिंह मालावास, दुर्गाराम सुथार, नवरत्न सिंह राठौड़, रामदेव भंवरिया, यशराज दाधीच, सुरेंद्र वैष्णव, महेश दाधीच व मंगराज शर्मा तथा राजेंद्रसिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor