Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 10:26 am

Sunday, October 18, 2026, 10:26 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

गौशाला में मंदिर उद्घाटन समारोह आज :  संत व क्षेत्रीय विधायक सहित कई जनप्रतिनिधि लेंगे भाग

उप प्रवर्तक अमृत मुनि का जन्मदिन आज

सोहनलाल वैष्णव. बोरुन्दा (जोधपुर)

कस्बे में स्थित श्री रूप सुकून गौशाला में नवनिर्मित श्री राधा कृष्णा मंदिर का उद्घाटन समारोह जैन संतों के सानिध्य व बिलाड़ा विधायक अर्जुन लाल सहित कई जनप्रतिनिधियों कि उपस्थिति में आयोजित होगा।
गौशाला अध्यक्ष रिकबचंद कोठारी ने बताया कि नगर सेठ माणकचंद कोठारी के परिवार द्वारा नवनिर्मित राधा कृष्णा मंदिर की स्थापना व उद्घाटन समारोह जैन संत प्रर्वतक सुकनमुनि महाराज व उप प्रवर्तक ज्योतिष रत्न अमृत मुनि महाराज आदि थाणा पांच के सानिध्य में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में बिलाड़ा विधायक पूर्व मंत्री अर्जुनलाल गर्ग, पीपाड़ प्रधान सोनिया चौधरी, उप प्रधान प्रेमा गहलोत, सरपंच संतोष कंवर राठौड़, जिला परिषद सदस्य कमला ओमप्रकाश भंवरिया, पूर्व सरपंच भामाशाह नरेंद्रदान देथा सहित कई जनप्रतिनिधियों के अलावा देवरी धाम के महंत रमैयादास महाराज, मादलिया रामस्नेही रामद्वारा के महंत रामस्वरूप महाराज, महंत घनश्याम महाराज खाकी जी का धुणा मादलिया, दधिमती मंदिर पुजारी शिवानंद पुरी महाराज भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को राधा कृष्ण कि प्रतिमाओं की पूजा अर्चना की गई। वहीं कलश यात्रा के बाद हवन भी किया गया। शनिवार को जैन संत उप प्रवर्तक अमृतमुनि महाराज का 64 वां जन्मदिन भी गौ सेवा व दान पुण्य के साथ मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर बहादुरसिंह राठौड़, माणकचन्द कोठारी, सागरमल कोठारी, हरिसिंह भाटी, भीखसिंह मेड़तिया, सुनील कोठारी, कमल कोठारी, दिनेश कुमार कोठारी, विकास डोसी, मुकेश कोठारी, प्रकाशचंद, भरत भाटी, लक्ष्मण भाटी, सुरेंद्र माली सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor