Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 4:12 am

Thursday, July 9, 2026, 4:12 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

निर्जला एकादशी पर खूब हुए दान पुण्य

सोहनलाल वैष्णव. बोरुन्दा (जोधपुर)

कस्बे में शुक्रवार को निर्जला एकादशी के चलते गौशाला में हरा चारा व तरबूज खिलाने के साथ कई स्थानों पर शीतल जल पिलाने की व्यवस्था की गई।
श्री रूप सुकन गौशाला में शनिवार सवेरे हरा चारा व तरबूज करीब साढ़े तीन क्विंटल डालकर गौ सेवा की गई। यह कार्य धाम ग्रुप द्वारा किया गया। वहीं कस्बे में सदर बाजार, रुप रजत मार्ग, धर्म कांटा क्षेत्र व पुंदलू चौराहा सहित करीब आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर शरबत पिलाकर राहगैकी सेवा की। इस दौरान गोशाला में भूपेंद्र गहलोत, बंटी पंचारिया, गोपाल सुथार, धीरज पंचारिया, मनीष चौहान, ओमाराम, राजू प्रजापत, मनोहर दास वैष्णव, मुकेश, बालूराम शीतल शरबत पिलाने वालों में सोहनलाल गहलोत, भगवान राम गहलोत, पवन सिसोदिया, प्रकाश कुमावत, सुरेश कुमावत, एहसान मिस्त्री, मनोहर सिंह, मनीष चौहान, कालू तेली सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor