Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 4:12 am

Thursday, July 9, 2026, 4:12 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

निर्जला एकादशी पर पक्षियों को चुग्गा डाला, जियो और जीने दो का दिया संदेश

शिव वर्मा. जोधपुर

निर्जला एकादशी के पवित्र दिवस पर जियो और जीने दो संस्था ने पक्षियों को चुग्गा डाला। चुग्गा घर में 1808 किलो चुग्गा दाना रखवाया। निर्जला एकादशी के पवित्र अवसर पर भगवान विष्णु गुरु देव को समर्पित दिवस पर जियो ओर जीने दो संस्था के संस्थापक महावीर कांकरिया, अध्यक्ष सुशीला कांकरिया, संयोजक एडवोकेट विजय शर्मा व राघव पारख के सहयोग से ओसवाल सिंह समाज धर्मपुरा अरना झरना में स्थित चुग्गा धाम चुग्गा घर व चांदपोल चुग्गा धाम चुग्गा घर में मूक पक्षियों हेतु 1808 किलो मक्की व जवार का चुग्गा दाना रोजाना नियमित आहार हेतु स्टोर कक्ष मे रखवाये गए। साथ ही इस अत्यंत पवित्र दिन निर्जला एकादशी पर शरबत , आम , नींबू पानी ,कैरी पानी और ठंडे पानी की भी व्यवस्था देकर सेवाएं दी गयी।

एडवोकेट विजय शर्मा ने बताया कि आज इस मौके पर ओसवाल सिंह सभा अरना झरना चुग्गा घर और चाँद पोल चुग्गा घर मे मुक पक्षियों को मन भावक आहार मोठ मक्की व जंवार का चुग्गा प्रेम से अपने हाथो से डाल कर खिलाया गया व मूक पक्षियों की सभी पानी की कुंडियां को शीतल जल से भर कर सेवा की गई व कौवे को नमकीन चावल की खिचड़ी खिलाई गयी। संस्थापक महावीर कांकरिया ने बताया कि हमारी संस्था प्रति दिन की भांति इस वर्ष निर्जला एकादशी पर भी अपनी सेवाएं लगातार देती आ रही है ।राघव पारख ने बताया कि पशु गायों व मूक पक्षियों के लिए भी जगह जगह पानी पीने की कुंडिया व परिन्डे भी शीतल जल भर कर रखने हेतु रखवाये गये।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor