Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 9:18 am

Sunday, August 23, 2026, 9:18 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

स्व. मेघ कपूर की स्मृति में शिविर : 90 युवाओं ने किया रक्तदान

हैप्पी आवर्स स्कूल और आईआईटी हैदराबाद के पूर्व छात्र की स्मृति को रखा अमर, जायंट्स ग्रुप का अच्छा प्रयास 

राइजिंग भास्कर. जोधपुर 

हैप्पी आवर्स स्कूल और आईआईटी हैदराबाद के पूर्व छात्र मेघ कपूर की पुण्य स्मृति में शनिवार को श्रीश्री रविशंकर ब्लड डोनेशन सेंटर गीता भवन के सामने, 3rd चौपासनी रोड जोधपुर में रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। आयोजनकर्ता राजीव भाटी ने बताया कि उनके जन्मदिवस के अवसर पर तीसरे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर मानवता की भावना से और समाज सेवा की प्रेरणा से आयोजित किया गया।

अध्यक्ष निरूपा पटवा ने बताया कि शिविर के आयोजन में कई युवा सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल रक्तदान शिविर का पोस्टर विमोचन NSUI ईकाई अध्यक्ष जुंझार सिंह चौधरी, छात्र नेता गजेन्द्र चौधरी, संदीप पटेल ने किया। कार्यकाम अतिथि इंडियन क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रवि बिश्नोई, राजीव नगर सीआई मनोज कुमार उपस्थित रहे ।

इस कार्यक्रम में प्रमुख सहयोगी टीम जायंट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज अध्यक्ष निरूपा पटवा ग्रुप, समाजसेवी विक्रांत अग्रवाल का सहयोग रहा। इस शिविर का उद्देश्य ज़रूरतमंदों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना था।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor