Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 9:18 am

Sunday, August 23, 2026, 9:18 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

आओ गांव चलें…राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल जालेली में नृत्य की धमक, भामाशाह ने बांटे पंखे

जाइंट्स ग्रुफ ऑफ संस्कृति ने कायम रखे संस्कृति और संस्कार

राखी पुरोहित. जोधपुर

जाइंट्स ग्रुफ ऑफ संस्कृति अपनी संस्कृति और संस्कार नहीं भूली है। संस्था ने इस बार आओ गांव चले कार्यक्रम के तहत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जालेली का चयन किया और वहीं कार्यक्रम रखा। संस्था के पदाधिकारी और सदस्य इस स्कूल में पहुंचे और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की गूंज हुई। नृत्य के धमक में स्टूडेंट्स का योगदान सराहनीय रहा। संस्था के पदाधिकारियों की ओर से अतिथियों का स्वागत किया गया।

संस्था की अध्यक्ष शकुंतला गोलेच्छा ने बताया कि सभी बच्चों को नाश्ता दिया गया। साथ ही भामाशाह जवंताराम द्वारा स्कूल परिवार को सात छत पंखे दिए गए। बच्चों को उपहार भी दिए गए। फेडरेशन की पदाधिकारी फूलकौर मूंदड़ा, अध्यक्ष शकुंतला गोलेच्छा, सचिव रामा शाहा, कोषाध्यक्ष जया भंडारी का माला व शॉल पहना कर उनका स्वागत किया गया। दोपहर का भोज भी वहीं रखा गया। चंद्रकांत मेहता, मंजू जैन, संतोष जैन, राजकुमारी अरोड़ा, गीता राठी, गीता जोशी, कांता गुलेच्छा, सुधा गर्ग, अनिता धूत, रानी परवानी द्वारा सहयोग किया गया। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor