Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 8:36 pm

Sunday, August 23, 2026, 8:36 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

अनुबंध वृद्धजन कुटीर में हर्षोल्लास से मनाया 79वां स्वतंत्रता दिवस

विद्याश्रम पब्लिक स्कूल पावटा के बच्चों ने दी मनोहारी प्रस्तुतियां

राइजिंग भास्कर. जोधपुर

विद्याश्रम पब्लिक स्कूल पावटा के विद्यार्थियों द्वारा मंडोर स्थित ‘अनुबंध वृद्धजन कुटीर में 79 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। इस मौके पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। विशेष अतिथि के रूप में पूर्व हाईकोर्ट जज एवं मानवाधिकार आयोग के पूर्व अध्यक्ष गोपाल कृष्ण व्यास मौजूद थे। डायरेक्टर एफडीडीआई अनिलजी  और डायरेक्टर एजुकेशन एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी जोधपुर के प्रदीप पगारिया आमंत्रित थे।

अनुबंध वृद्धजन कुटीर की संचालिका अनुराधा अडवाणी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। विद्याश्रम पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने ‘भारतीय सशस्त्र बल सेना’ से संबंधित कार्यक्रम की रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। उपस्थित सभी वरिष्ठजनों व विशेष अतिथियों ने प्रस्तुतियों की सराहना की। विद्यालय प्रधानाध्यापिका शालिनी मल्होत्रा के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य हमारे वरिष्ठजनों का मनोरंजन करना व उनके चेहरे पर खुशी व आनंद के भाव लाना था। कार्यक्रम में संस्था के वरिष्ठजनों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया व अपनी खुशी व्यक्त की।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor