Explore

Search

Sunday, March 15, 2026, 1:21 pm

Sunday, March 15, 2026, 1:21 pm

LATEST NEWS
Lifestyle

डॉ. संजीदा खानम शाहीन की स्वतंत्रता दिवस से संबंधित कविता

कवयित्री : डॉ. संजीदा खानम शाहीन

स्वतंत्रता दिवस आया है

स्वतंत्रता दिवस आया है।
परतंत्रता से मुक्ति पाया है।
आजादी का जश्न म मनाया है।
तिरंगा देश का लहराया है।

देश का गौरव गान बढ़ाया है।
तिरंगा जब जब फहराया है।
तराना ए हिंद फक्र से गाया है।
देश के प्रधानमंत्री ने ली सलामी,

सावधान स्थिति में होकर,
राष्टगान श्रृद्धा से गाया है ।
देश प्रेम का दीपक दिल में देश-
वासियों ने पल-पल जलाया है l

शांति का पैगाम फैलाया है।
अमन देश में हो समझाया है
एकता का पाठ पढ़ाया है ।
हौसला अटूट विश्वास जगाया है।

पुष्प वर्षा करके तिरंगे पर दिल
हर्षाया है, देश के प्रत्येक नागरिक,
ने देश भक्ति का भाव जताया है ।
खुशियों का दौर देश में आया है।

डॉ. संजीदा खानम शाहीन

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor