Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 5:52 am

Sunday, August 23, 2026, 5:52 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

श्राद्ध पक्ष के चलते महात्मा गांधी अस्पताल में मरीजों को फल व बिस्किट वितरित

पंकज जांगिड़. जोधपुर 

श्राद्ध पक्ष के चलते हमारे सनातन संस्कृति में दान पुण्य की परंपरा रही है। इसी का निर्वहन करते हुए ग्लोबल कायस्थ की नेशनल प्रेसिडेंट कविता श्रीवास्तव की प्रेरणा से रशीद खान ने महात्मा गांधी अस्पताल में अस्पताल की किचन विभाग प्रभारी तेजकंवर सांखला के सान्निध्य में मरीजों को बिस्किट्स और फल का वितरण कर बहुत ही पुण्य का कार्य किया। सेवा ही परमो धर्म का पालन निस्वार्थ भाव से करके एक मिशाल पेश की। अस्पताल में भर्ती मरीज दूर दराज़ के क्षेत्रों से इलाज कराने आते हैं। उनको यदि दवा के साथ-साथ समय समय पर फल और बिस्किट्स दिए जाये तो स्वास्थ्य लाभ में सहायक सिद्ध होगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor