अभी तक सात विदेशी सैलानियों का अन्तिम संस्कार कर चुके हैं
राइजिंग भास्कर. जोधपुर
विदेशी नागरिक युक्रेन निवासी कैतरीना उम्र 58 वर्ष पर्यटन वीजा पर चौपासनी हाउसिंग बोर्ड अपने मित्र के यहां आई हुई थी। 06 दिसम्बर को कैतरीना की मृत्यु हो गई, जिसका हिन्दू सेवा मण्डल जोधपुर के स्वर्गाश्रम पर विष्णुचन्द्र प्रजापत के नेतृत्व में निःशुल्क अन्तिम संस्कार किया गया ।
कई योनियो के बाद मानव जीवन में जन्म होता है और मृत्यु कहा किस रूप में होती है, यह विधि का विधान है। सात समंदर पार युक्रेन से जोधपुर भ्रमण को आई विदेशी नागरिक युक्रेन निवासी कैतरीना की 06 दिसम्बर को मृत्यु हो गई थी, जिसका शव मोर्चरी में रखवाया गया। सभी औपचारिकताओं को पूर्ण करने के बाद हिन्दू सेवा मण्डल जोधपुर के महामंत्री विष्णुचन्द्र प्रजापत के नेतृत्व में अतिथि देवो भवः और सेवा ही परम धर्म के साथ विदेशी नागरिक युक्रेन निवासी कैतरीना का सिवांची गेट स्थित हिन्दू सेवा मण्डल जोधपुर स्वर्गाश्रम पर हिन्दू रिति रिवाज के अनुसार मृतक का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ अन्तिम संस्कार किया गया। मण्डल के महामंत्री विष्णुचन्द्र प्रजापत, संस्कार मंत्री राकेश गौड़ ने मुखाग्नि दी। इस अवसर पर मदन सैन, महेन्द्र सिंह तंवर, हनवंतराज गांच्छा, यतिन्द्र प्रजापत, राजेन्द्र यादव, पिन्टू सहित कई मण्डल के कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया। विदेशी पर्यटक भारत भम्रण के लिये आते हैं। इसलिए अतिथि देवों भवः के साथ मृतका के परिवार से किसी भी प्रकार से कोई सहयोग राशि नहीं लेते हुए मानव धर्म निभाते हुए मोक्ष वाहन, अन्तिम संस्कार सामग्री, लकड़ियों के साथ सभी प्रकार का कार्य समर्पित भाव से पूर्णतः निःशुल्क किया गया।
गत 100 वर्षो से अधिक समय से मानव मात्र की सेवा में समर्पित हिन्दू सेवा मण्डल जोधपुर अभी तक हजाराें लावारिश मृतकों के साथ ही सात विदेशी पर्यटकों का अन्तिम संस्कार कर चुका है।




