पंकज जांगिड़. जोधपुर
रातानाडा, शिव रोड, श्रीराम चौराहा स्थित श्री इच्छापू्र्ण बालाजी मंदिर में अधिक (पुरुषोत्तम) मास के अवसर पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ व बालाजी को 51 किलो मिश्रित प्रसाद जिसमें मालपुआ, आम व केले का भोग लगाया गया।
कार्यक्रम संयोजक व मंदिर सेविका कमला सोलंकी ने बताया कि मंदिर को आकर्षक फूलमंडली व विशेष रोशनी से सजाया गया और बालाजी की प्रतिमा का अलौकिक श्रृंगार किया गया। आरती के पश्चात मिश्रित भोग का प्रसाद वितरण किया गया। इस आयोजन में विजय कुमार, अशोक लखारा, जयकिशन सोनी, सोनु बोराणा आदि सेवादारों ने सेवाएं दी।




