Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 5:21 am

Sunday, August 23, 2026, 5:21 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

विश्व रक्तदाता दिवस पर कृष्णा डायमंड शो रूम में लगा रक्तदान शिविर, व्यापारी जगत बना प्रेरणा

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर 

9783414079 diliprakhai@gmail.com

विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर सरदारपुरा स्थित कृष्णा डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी शोरूम में विशाल रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया।

शिविर का विधिवत उद्घाटन विशिष्ट अतिथि महात्मा गांधी चिकित्सालय की ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. राजश्री बेहरा ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर सभी ने राधा-कृष्ण को याद कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

 

कार्यक्रम का आयोजन कृष्णा ग्रुप के दीपक त्रिवेदी एवं महात्मा गांधी अस्पताल के नर्सिंग अधिकारी तेज कंवर सांखला के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। शिविर में महात्मा गांधी अस्पताल की ब्लड बैंक टीम ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया।

नर्सिंग अधिकारी तेज कंवर सांखला ने बताया कि सरदारपुरा क्षेत्र के व्यापारियों ने उत्साह से रक्तदान कर विश्व रक्तदाता दिवस को सफल बनाया। कई परिवार अपने बच्चों के साथ रक्तदान करने पहुंचे। अनेक युवाओं ने पहली बार रक्तदान किया और संकल्प लिया कि वे भविष्य में भी जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान करते रहेंगे।

रक्तदाताओं के लिए विशेष तौर पर एप्पल, फ्रूट्स और जूस की व्यवस्था की गई थी। रक्तदान के बाद सभी को पौष्टिक आहार देकर उत्साहवर्धन किया गया।

आयोजक दीपक त्रिवेदी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को सेवा भाव से जोड़ना रहा।

नवाचार ये रहा कि ज्वेलरी व्यापार से जुड़े लोगों को इस मुहिम से जोड़ा गया। उद्देश्य यही था कि व्यापारी भी रक्तदान की लाइन में सबसे आगे आएं और समाज के लिए प्रेरणादायक बनें।

शिविर के दौरान नेत्रदान एवं देहदान के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई तथा इच्छुक लोगों से संकल्प पत्र भरवाए गए। सभी रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि डॉ. राजश्री बेहरा, आयोजक श्रीमती तेज कंवर सांखला वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी एवं किचन विभाग प्रभारी, महात्मा गांधी अस्पताल की ब्लड बैंक टीम तथा कृष्णा डायमंड एंड ज्वेलरी शोरूम का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

व्यापारी जगत के लिए मोटिवेशनल पंक्तियां

*हीरे-मोती बेचने वाले, अब बेचो मानवता का प्यार।*
*रक्तदान कर दो किसी को, यही है सच्चा व्यापार।*
*लक्ष्मी के साथ सेवा भी हो, तभी बनता है बड़ा बाजार।*
*ज्वेलर की दुकान से निकले, जीवनदान का उपहार।*

 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor