Explore

Search

Wednesday, August 5, 2026, 10:04 pm

Wednesday, August 5, 2026, 10:04 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

सेवा ही धर्म है और कन्याओं का सम्मान ही सच्ची भक्ति है : प्रेम-संतोष राठी

माताजी भक्ति सागर ग्रुप ने किया 25 कन्याओं का शगुन कार्यक्रम आयोजित

पंकज जांगिड़. जोधपुर 

सेवा ही धर्म है और कन्याओं का सम्मान ही सच्ची भक्ति है। इस सेवा यात्रा से समाज में प्रेरणा का प्रकाश फैलता रहे। ऐसे ही सुविचारों के साथ अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के तत्वावधान में जोधपुर मारवाड़ महिला समिति राजस्थान प्रदेश एवं माताजी भक्ति सागर ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में सद्भाव, सेवा की भावना लेकर सांवरिया सेठ के रूप में पधारे माताजी भक्ति सागर ग्रुप के दौ सौ से अधिक अनमोल रत्नोंं व दानदाताओं के सहयोग से विवाह योग्य नि:सहारा 25 कन्याओं को उपहार सामग्री देकर मायरें की रस्म निभाते हुए मानवता का यह गुलिस्तां महक उठा।

मार्गदर्शक व प्रधान संयोजक प्रेम-संतोष राठी ने बताया कि दो दिवसीय शगुन कार्यक्रम शनिश्चर थान स्थित शनिश्चर मंदिर परिसर में मेहंदी-हल्दी, मांगलिक गीतों, महिला संगीत, ढोल-थाली के संगीतमय माहौल में कन्याओं के स्वागत-सत्कार, लाडकोड और जरुरतमंद घरेलू सामान व उपहार सामग्री प्रदान कर यह आयोजन समाज का श्रृंगार बना।

माताजी भक्ति सागर ग्रुप की गीता माछर व ललिता वर्मा ने बताया कि अब तक 260 निःसहारा कन्याओं का शगुन कार्यक्रम माताजी भक्ति सागर ग्रुप की अध्यक्ष मुन्नी भाटी, सचिव मधु भंडारी, कोषाध्यक्ष शांता शर्मा के नेतृत्व, समर्पण, कर्मनिष्ठा और संगठन भाव से सम्पन्न हुआ। इस आयोजन में आनंद भाटी, सत्यनारायण-कौशल्या धूत, दिनेश चांडक, विमला पित्ती, अलका चांडक, रजनी जोया, सुशीला बजाज, संजु सोनी, सुर्यकांता डागा, सुनीता लड्ढ़ा, गीता परिवार की अध्यक्ष मंजू सोनी, मोटर मर्चेंट की उपाध्यक्ष देवकिशन-ममता बाहेती, सरोज गुप्ता, संतोष गहलोत, विमल-श्रीकांता बूब, गोपाल परिहार, उम्मेदमल लोढ़ा, सरस्वती संगम ग्रुप, चामुंडा ग्रुप, भजन गंगा ग्रुप, महामंदिर ग्रुप की यशोदा देवड़ा, माहेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्ष अलका जौहरी, संतोष भूतड़ा, जबरेश्वर महादेव ग्रुप की अध्यक्ष रेणु व्यास सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम का संचालन सुनीता हेडा, सुलेखा भंसाली, प्रभा डागा, मीना भट्टड़ ने किया। जबरेश्वर महादेव ग्रुप की गायक कलाकार कुसुम शारडा, मीना जांगिड़, शारदा टाक, इंद्रा सोनी, सरला सोनी, किरण फोफलिया, कृष्णा गहलोत, गंगा लिंबा, मधु हेडा, सुमन राठी ने भजनों व मांगलिक गीतों की शानदार प्रस्तुतियां देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

जोधपुर अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति की अध्यक्ष प्रेरणा मंत्री, उषा बंग, सुनीता जैसलमेरिया और अजमेर से पधारे अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला संगठन की अध्यक्ष अंबिका हेडा व पूरी टीम के आशीर्वाद द्वारा कन्याओं का विदाई समारोह संपूर्ण हुआ। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शनिश्चर मंदिर के अध्यक्ष दलपत शाह डागा व मेंबर हेमंत शारडा ने शनि मंदिर को निःशुल्क प्रदान कर अहम भूमिका निभाई।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor