Explore

Search

Thursday, August 6, 2026, 1:33 am

Thursday, August 6, 2026, 1:33 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

वी क्लब प्रेरणा का इंस्टॉलेशन समारोह और शपथ ग्रहण समारोह फन एंड फूड होटल में में आयोजित किया गया

राखी पुरोहित. जोधपुर

वी क्लब प्रेरणा का इंस्टॉलेशन समारोह और शपथ ग्रहण समारोह फन एंड फूड होटल में में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं शपथ अधिकारी वी अनीता मेहता मल्टीपल वाइस डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट ने नवनिर्वाचित टीम को शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में अध्यक्ष वी अनीता धूत, सचिव वी गीता राठी, कोषाध्यक्ष वी राजकुमार अरोड़ा को वी अनीता मेहता ने शपथ दिलाई और अपने उद्बोधन में कहा कि सेवा, समर्पण, त्याग और बंधुत्व की भावना से ही हम एसोसिएशन ऑफ वी क्लब्स को ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं।

उन्होंने नई टीम को ताज, माला, दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधा भेंट कर हर महीने पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया।

नवचयनित अध्यक्ष वी अनीता धूत ने कहा कि हम संगठन के नियमों के अनुसार कार्य करेंगे और सभी के सहयोग से क्लब को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। उन्होंने सभी सदस्यों को गिफ्ट देकर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि अनीता मेहता ने क्लब में जुड़ी 2 नई सदस्यों को माला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें शपथ दिलाई। क्लब की वरिष्ठ सदस्य एवं मल्टीपल चेयरपर्सन वी ललिता वर्मा ने सभी सदस्यों को पर्स भेंट कर सम्मानित किया।

पूर्व रीजन चेयरपर्सन वी संतोष जैन, पूर्व अध्यक्ष वी शकुंतला गुलेच्छा एवं पूर्व पदाधिकारियों का फूलों से स्वागत किया गया। सचिव वी गीता राठी और कोषाध्यक्ष वी राजकुमारी अरोड़ा ने सभी अतिथियों का फूलों की वर्षा से स्वागत किया।

सभी सदस्य इंद्रधनुषी लहरिया और विभिन्न रंगों की साड़ियों में सजी-धजी नजर आईं। उपस्थित सदस्यों में वी कुमुद चुग, वी रमा शाह, वी कविता, वी रागिनी, विनीत चंद्रकांता, उषा सोनी, मंजू जैन, वी स्नेहलता जांगिड़, वी रंजना जोहरी, वी प्रेमलता पारीक आदि शामिल रहीं। नवीन टीम को वी क्लब प्रेरणा परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor