Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 8:26 am

Sunday, October 18, 2026, 8:26 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

आंतरिक श्रद्धा की दिव्य यात्रा: जोधपुर से अयोध्या और काशी तक

राखी पुरोहित. जोधपुर 

अयोध्या, काशी विश्वनाथ दर्शन यात्रा होगी यादगार लम्हों की आध्यात्मिक अनुभूति:- यात्रा संयोजक पूना राम विश्नोई ने बताया कि ये यात्रा ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टि से अति महत्वपूर्ण होगी इसमें सावन महीने को देखते हुए अयोध्या राम मंदिर, सरयू स्नान, गंगा स्नान,हनुमान गढ़ी दर्शन, शाम की आरती दर्शन और काशी विश्वनाथ भगवान भोले नाथ बाबा के दर्शन विशेष रहेंगे।
आप सबके आशीर्वाद और मार्गदर्शन से 17 नेत्रहीन दिव्यांग सदस्यों द्वारा जोधपुर से अयोध्या, काशी विश्वनाथ दर्शन यात्रा 17 अगस्त से 20 अगस्त तक यात्रा रहेगी।
जोधपुर से हमारे दृष्टिबाधित (नेत्रहीन) कॉलेज विद्यार्थियों का एक प्रेरणादायक समूह, प्रभु दर्शन की अभिलाषा लिए अयोध्या धाम और बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी की यात्रा पर निकला है।
भले ही ये विद्यार्थी भौतिक नेत्रों से संसार न देख सकें, लेकिन उनके हृदय में प्रभु के प्रति जो ‘अटूट विश्वास’ और ‘आंतरिक दृष्टि’ है, वह किसी भी सांसारिक दर्शन से कहीं अधिक भव्य है।
* अयोध्या धाम: जहाँ वे अपनी श्रद्धा के माध्यम से प्रभु श्री राम की दिव्य उपस्थिति का अनुभव करेंगे।
* काशी विश्वनाथ: जहाँ वे डमरू की गूँज और बाबा भोलेनाथ के सानिध्य में आत्मिक शांति महसूस करेंगे।
उनकी यह यात्रा न केवल धार्मिक है, बल्कि यह हम सभी के लिए एक बड़ा संदेश है कि ‘श्रद्धा देखने की नहीं, महसूस करने की चीज़ है।’
प्रभु से कामना है कि यह यात्रा उनके जीवन में सुख, शांति और असीम प्रेरणा लाए।
जय श्री राम! हर हर महादेव!

इस यात्रा में नेत्रहीन रूपचंद सैनी ,गोरख राम जाट ,जितेंद्र सिरवी, भरत देवासी, करण सिंह ,पवन चौकीदार ,राणाराम ,दिनेश सांखला , भादरेश,सुनील नट ,विमल गर्ग ,बाबूलाल जाखड़ ,प्रवीण पटेल, माधव सिंह राजपुरोहित, आनंद गोयल , मनीष जाट यात्रा के साक्षी बने।
इस यात्रा में रेलवे स्टेशन पर कपिल जी अरोड़ा परिवार द्वारा तिलक लगाकर, माल्यार्पण करते हुए मुँह मीठा कराकर विदा किया। इस यात्रा को सफल बनाने में मुकेश जी बंसल & परिवार, निरूपा जी पटवा, प्रीति जी भंडारी, सरिता जी कांकरिया, दिनेश जी सारण ठेकेदार साब ने भी अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor