Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 10:16 am

Thursday, July 9, 2026, 10:16 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

चार दिवसीय जांगिड़-सुथार समाज क्रिकेट प्रतियोगिता के बैनर का किया विमोचन

पंकज जांगिड़. जोधपुर

समाज के युवाओं को खेल के माध्यम से शारीरिक और मानसिक रूप से सुदृढ़ करने तथा समाज में एकजुटता व संगठन की भावना जागृत करने के उद्देश्य से श्री जांगिड़ युवा सेना संस्थान की ओर से 7वीं चार दिवसीय जांगिड़-सुथार समाज क्रिकेट प्रतियोगिता 20-23 अगस्त तक पाल बालाजी मंदिर के पास स्थित सेंचुरियन मैदान में आयोजित होगी। जिसके बैनर का आज गायत्री नगर स्थित श्री विश्वकर्मा सुथार समाज भवन में सुरेश भवानी, दिनेश मांडण, नीरज आचु, अरविंद सहित अनेक युवा शक्ति की मेजबानी में विमोचन किया गया।

संस्थान के अध्यक्ष सवाई हिंदू सुथार ने बताया यह प्रतियोगिता ऑक्शन के आधार पर होगी। इच्छुक खिलाड़ी 5 अगस्त तक एंट्री फीस के साथ अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। सभी खिलाड़ियों को टी-शर्ट दिए जाएंगे। यह प्रतियोगिता टेनिस बॉल से होगी। सभी मैच 10 ओवर के होंगे। इसमें 12 टीमें भाग लेंगी और 144 खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। विजेता टीम को 31000 रु व ट्रॉफी और उपविजेता को 21000 रु और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor