Explore

Search

Sunday, July 12, 2026, 4:50 am

Sunday, July 12, 2026, 4:50 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

युवक युवती परिचय सम्मेलन का जोधपुर में बैनर विमोचन

राखी पुरोहित. जोधपुर

भारतीय सिंधु सभा ,राजस्थान न्यास के तत्वावधान में जयपुर के आदर्श नगर स्थित गीता भवन में सिंधी समाज के विवाह योग्य युवक- युवतियों का परिचय सम्मेलन 8 सितंबर 2024 को आयोजित किया जाएगा।
जोधपुर महानगर इकाई के सचिव कैलाश थावानी ने बताया कि बुधवार, 31 जुलाई 2024 को शाम 7:00 बजे पूज्य झूलेलाल मंदिर सोजती गेट, जोधपुर में आवश्यक जानकारियां प्रदान करते हुए, इससे संबंधित बैनर का विमोचन किया गया।
डा प्रदीप गेहानी ने बताया कि स्वामी भगत प्रकाश व स्वामी हँस राम साहब व सन्त महत्माओ के सानिध्य में ये कार्यक्रम होगा।
अध्यक्ष लख्मीचंद किशनानी ने बताया कि परिचय सम्मेलन के फॉर्म भी वितरित किए गए। विमोचन कार्यक्रम में समाज के भगवान मुरझानी, राम देवानी, बाबा जयराम दास, रमेश ग्वालानी, राजकुमार कुंडनानी, तीर्थ डोडवानी, भगवान चोथवानी, वरिष्ठ पत्रकार के.डी. ईसरानी, नारायण खटवानी, राजेश भेरवानी, रमेश झामनानी, राजकुमार आसुदानी, सुरेश गंगवानी एवं समस्त सदस्य व सोजती गेट झूलेलाल मंडली के सभी सदस्य उपस्थिति थे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor