Explore

Search

Thursday, August 27, 2026, 10:24 am

Thursday, August 27, 2026, 10:24 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

निफ्ट जोधपुर में तीन दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आगाज, नए विधार्थियों का किया अभिनन्दन

गजेंद्रसिंह राजपुरोहित. जोधपुर ग्रामीण

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट) जोधपुर के नए बैच के 200 से अधिक उत्साही छात्रों का संस्थान में स्वागत के साथ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आगाज बुधवार को हुआl कार्यक्रम के पहले दिन उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि आईआईटी जोधपुर के निदेशक प्रो. अविनाश कुमार अग्रवाल ने स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ रचनात्मक प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने छात्रों का स्वागत किया और भविष्य में नवाचारों के साथ कार्य करने की सलाह भी दींl

ओरिएंटेशन कार्यक्रम का उद्घाटन सत्र में संस्थान के निदेशक प्रो. जीएचएस प्रसाद ने स्टूडेंट्स को एक सफल भविष्य के लिए प्रमुख तत्वों को भी साझा किया और बताया कि आज कैसे निफ्ट जोधपुर के पूर्व छात्र फैशन की दुनिया में अपना नाम कमा रहे हैं।
इससे पहले तीन दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम की शुरुआत निफ्ट जोधपुर द्वारा स्टूडेंट्स के बीच स्वागत किट के वितरण के साथ हुई। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को डिजाइन, तकनीक, मैनेजमेंट फैशन के पाठ्यक्रमों से परिचित कराया गया। ओरिएंटेशन कार्यक्रम में छात्रों को कॉलेज, हॉस्टल, लाइब्रेरी के नियम-कायदे और एंटी रैगिंग कमेटी से जुड़ी सभी तरह की जानकारी दी गई।
इस दौरान संस्थान की संयुक्त निदेशक डॉ हरलीन साहनी, सीएसी डॉ शिखा गुप्ता, फाउंडेशन प्रोग्राम की समन्वयक डॉ रुचिका डावर सहित सभी फैकल्टी मेंबर्स मौजूद रहेंl इस दौरान मंच संचालन असिस्टेंट प्रोफ़ेसर डॉ शीतल सोनी ने किया|

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor