Explore

Search

Tuesday, August 25, 2026, 8:45 am

Tuesday, August 25, 2026, 8:45 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

सांगवान के निर्देशन में सुधरने लगी है जैसलमेर शहर की कानून व्यवस्था

शराब की दुकानें शाम होते ही बंद हो जाती है, रात को होती है नाकेबंदी

ओम जी बिस्सा. जैसलमेर

जिले के नवनियुक्त कप्तान विकास सांगवान के निर्देशन में जैसलमेर शहर व जिले की कानून व्यवस्था व ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार नजर आने लगा है।
नगर में जगह जगह देर रात्रि तक शराब के ठेकों पर खुले आम बिकने वाली शराब पर काफी हद तक विराम लगा है,हालांकि कुछ स्थानों पर शराब की दुकानों में पिछले दरवाजों से शराब बेची जा रही है पर सार्वजनिक रूप से खुली दुकाने निर्धारित समय पर बन्द अवश्य हो जाती है,इससे आमजन व रात्रि में घूमने जाने वाले लोगों विषेशकर महिलाओं को राहत का अहसास हुआ है।
नगर में यत्र तत्र आवारा घूमने वालों व शराब पीकर सड़कों पर स्वच्छन्द घूमने वालों पर भी अंकुश लगा है।
जिला पुलिस अधीक्षक के कार्य भार ग्रहण करने के बाद अपराधियों में भय व आमजन में विश्वास की भावना को बल मिला है।
शराब विक्रेताओं,अवैध हथियार रखने वालों व शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के साथ नगर में जगह जगह नाकेबंदी ओर उनकी सजगता से जांच ने पुलिस के कार्य मे चार चांद लगा दिए है।
ऊर्जावान पुलिस कप्तान की कार्यशैली की नगर में आमजन प्रसंशा करने लगा है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor