Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 8:14 am

Thursday, July 9, 2026, 8:14 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भूंगरा में 79 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से आयोजित

राइजिंग भास्कर. शेरगढ़

शेरगढ़ ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भूंगरा में 79 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह शुक्रवार को उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। विद्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण समारोह के मुख्य अतिथि लख सिंह राठौड़, विशिष्ट अतिथि के रूप में  सुजान सिंह,भोम सिंह, डूंगर राम, उम्मेद सिंह, गौतम दास रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य हनुमान सिंह एवं व्याख्याता प्रेम कुमार द्वारा की गई।

एनसीसी अधिकारी हेम सिंह भाटी भलासरिया के नेतृत्व में विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स और विद्यार्थियों द्वारा शानदार परेड और पीटी का प्रदर्शन किया गया। समारोह में विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस की महत्ता को प्रदर्शित किया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति कार्यक्रमों द्वारा सभी के मन में जोश व उल्लास की भावना को जीवंत किया। विद्यालय आयोजित संस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी अध्यापक कालू राम एवं सुरेन्द्र गे‌ंवा द्वारा करवाई गई।

बच्चों ने बहुत ही सराहनीय प्रदर्शन किया। विद्यालय के शिक्षक स्वरूप सिंह राठौड़ का लगातार 5 वर्षों से शिक्षक संघ राष्ट्रीय के शेरगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष पद निर्विरोध निर्वाचित होने पर ग्रामीणों और विद्यालय परिवार द्वारा उनका स्वागत किया गया। विद्यार्थियों के लिए मिष्ठान वितरण भामाशाह सवाई सिंह राठौड़ द्वारा किया गया जिसके लिए विद्यालय परिवार ने उनका आभार जताया।  बच्चों के पुरस्कार वितरण के लिए श्री सावरियां सेठ युवा मंडल उम्मेदाबाद द्वारा 3000 रूपये प्रदान किए गए। लख सिंह राठौड़ एवं गौतम दास ने एक-एक छत पंखा विद्यालय को भेट किया।आगामी 26 जनवरी को विद्यार्थियों के लिए मिष्ठान वितरण की घोषणा श्री उम्मेद सिंह राठौड़ द्वारा की गई है। अतिथियों एवं भामाशाहो का विद्यालय परिवार द्वारा साफा एवं माल्यार्पण के साथ स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य हनुमान सिंह, व्याख्याता प्रेम कुमार, गंगा सिंह राठौड़, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक हेम सिंह भाटी, वरिष्ठ अध्यापक नखत सिंह राठौड़, सुरेंद्र कुमार भास्कर, अध्यापक स्वरूप सिंह राठौड़, सुरेंद्र गे‌ंवा, प्रेम सिंह गोठवाल, बाबूलाल, कालूराम, पुखराज, वरिष्ठ सहायक चंपाराम विद्यालय सहायक सूरज भारती, हरिपाल सिंह, नखत सिंह, टीकम चंद, कप्तान सिंह, एएनम रीना एवं समस्त ग्रामवासी,एनसीसी कैडेट्स एवम छात्र छात्राए मौजूद रहे। मंच संचालन स्वरूप सिंह राठौड़ एवं सुरेन्द्र कुमार भास्कर द्वारा किया गया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor