Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 9:26 am

Sunday, August 23, 2026, 9:26 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

देवेंद्र गादिया की आंखें दान की, दो दृष्टिहीनों को मिलेगी रोशनी

राखी पुरोहित. जोधपुर

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद की शाखा तेरापंथ युवक परिषद सरदारपुरा की सूचना पर रविवार को एक नेत्रदान हुआ। अभातेयुप नेत्रदान राष्ट्रीय सहप्रभारी कैलाश जैन ने बताया कि अनिल नाहटा, प्रवीण मेहता की प्रेरणा से जोधपुर शहर निवासी स्व.देवेंद्र गादिया का नेत्रदान हुआ, जिसमें उनके भाई ललित गादिया व मित्र अजय जैन व अन्य परिजनों ने स्वीकृति प्रदान की। आई बैंक सोसायटी ऑफ राजस्थान के जोधपुर चैप्टर अध्यक्ष राजेंद्र जैन की अगुवाई में टैक्नीशियन व्यास द्वारा कॉर्निया प्राप्त किए गए। नेत्रदान करवाने के लिए अनिल नाहटा से 9414129892 और कैलाश जैन से 8209924807 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor