Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 8:17 pm

Sunday, August 23, 2026, 8:17 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

70 वर्षीय वृद्धा की बहाल हुई पेंशन – सेवा शिविर बना सहारा

बीमारी और असमर्थता…प्रशासन ने पहुंचाया लाभ, राज्य सरकार की पहल से मुस्कुराया वृद्धा का चेहरा
राखी पुरोहित. जोधपुर
राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत आयोजित सेवा पर्व पखवाड़ा के तहत शहरी सेवा शिविर एक-एक कर ऐसे कार्य कर रहे हैं, जो आमजन को वास्तविक राहत पहुँचा रहे हैं। पिपाड़ शहर निवासी 70 वर्षीय श्रीमती यशोदा पत्नी श्री ईश्वरलाल वर्षों से अपनी सामाजिक सुरक्षा पेंशन (वृद्धजन सम्मान) योजना की पेंशन के नवीनीकरण में कठिनाई का सामना कर रही थीं।
अंगुलियों व पुतलियों के निशान न आने से रुकी थी पेंशन
श्रीमती यशोदा का पीपीओ नंबर RJ-S-02206295 है। उम्र और बीमारी के कारण उनके अंगुलियों और पुतलियों के निशान मशीन पर अंकित नहीं हो रहे थे। इस वजह से उनका वार्षिक भौतिक सत्यापन लंबे समय से नहीं हो पा रहा था और पेंशन रुकी हुई थी।
प्रशासन पहुँचा घर, RAJSSP ऐप से किया सत्यापन
लाभार्थी गंभीर बीमारी के कारण चलने-फिरने में असमर्थ थीं। इस स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने विशेष पहल करते हुए उनके घर जाकर राज एसएसपी (RAJSSP) ऐप के माध्यम से पेंशन का वार्षिक सत्यापन किया। तकनीकी माध्यम से जैसे ही सत्यापन पूर्ण हुआ, उनकी पेंशन बहाल कर दी गई।
वृद्धा ने जताया आभार – सेवा शिविर बना जीवन का सहारा
पेंशन पुनः शुरू होने पर श्रीमती यशोदा के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा और राज्य सरकार की इस पहल पर आभार व्यक्त किया। शहरी सेवा शिविर उनके लिए केवल प्रशासनिक सुविधा नहीं, बल्कि जीवन यापन का सहारा सिद्ध हुआ।
Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor